अमित शाह देश के गृह और सहकारिता मंत्री हैं। अहमदाबाद से लोकसभा सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष। 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के एक गुजराती हिन्दू परिवार में जन्मे अमित शाह अमदाबाद में कॉलेज के दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े गये थे। अमित शाह गुजरात की सरखेज विधानसभा से 1997 में पहली बार विधायक बने। 1997 से ही ही शाह लगातार गुजरात विधान सभा के सदस्य रहे। जुलाई 2014 में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। Read More
पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कृष्ण के रूप में दिखाया गया, जबकि रेणुका चौधरी की तुलना द्रौपदी से की गई है, जिसमें चीर हरण करते हुए दिखाया गया है। ...
पीएम ने पार्टी के सांसदों को संघीय बजट 2018-19 के फायदे जनता को बताने के लिए 'लंच पे चर्चा' करने के लिए कहा। बीजेपी के संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुझाव दिया। ...
अनंत कुमार के अनुसार संसदीय बोर्ड की बैठक में अमित शाह ने कहा कि रॉफेल डील के प्रमुख बिंदुओं पर बात की जा चुकी है, आगे भी करेंगे। लेकिन रॉफेल विमान के हर कंपोनेंट पर चर्चा करना देशहित में नहीं होगा। ...
सीबीआई की विशेष अदालत के जज बीएच लोया की मौत एक दिसंबर 2014 को हुई थी। मृत्यु के समय वो सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रहे थे जिसमें अमित शाह आरोपी थे। शाह बाद में बरी हो गये थे। ...