CWG 2022: मुक्केबाज अमित पंघाल और नीतू गंघास फाइनल में, रजत पदक पक्के, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: August 6, 2022 05:06 PM2022-08-06T17:06:08+5:302022-08-06T17:12:16+5:30

Next

भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूषों की फ्लाईवेट स्पर्धा में फाइनल में प्रवेश किया जबकि नीतू गंघास भी महिलाओं के (45-48 किग्रा) मिनिममवेट के फाइनल में पहुंच गयीं जिससे दोनों के रजत पदक पक्के हो गये।

सबसे पहले रिंग में उतरी नीतू ने सेमीफाइनल में कनाडा की प्रियंका ढिल्लों को आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से पराजित कर अपना रजत पदक पक्का किया।

अब वह फाइनल में मेजबान देश की रेश्जटान डेमी जेड के सामने होंगी।

इसके बाद पंघाल ने सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे के पैट्रिक चिनयेम्बा को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से पराजित किया।

सात अगस्त को फाइनल में उनका सामना इंग्लैंड के मैकडोनल्ड कियारन से होगा।