भगवान शिव से कोरोना संकट से निजात दिलाने की प्रार्थना भी की गई। महंत दीपेंद्र गिरि ने इस अवसर पर एक संदेश में यात्रा की प्राचीन परंपरा और इतिहास से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा करीब 150 साल पुरानी है। ...
कोरोना के कारण इस बार अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी लेकिन यात्रा की प्रतीक पवित्र छड़ी मुबारक को अमरनाथ गुफा में 3 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन जरूर स्थापित किया जाएगा ताकि यात्रा को सांकेतिक तौर पर संपन्न करवाया जा सके। ...
अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के सारे अनुमान धरे रह गए हैं। जिस लोहे की ग्रिल का सहारा अमरनाथ के हिमलिंग को बचाने के लिए लिया गया था वह भी उसे पिघलने से इसलिए नहीं बचा पाई क्योंकि इस बार 18 फुट का हिमलिंग पिघल कर अब 2 फुट का रह गया है। ...
अमरनाथ यात्रा का संचालन करने वाले दशनामी आखाड़े के महंत दीपिंदर गिरी ने इस साल की अमरनाथ यात्रा के स्थागित किए जाने पर दुःख भी जताया है। हालांकि, उन्होंने इसे भगवान शिव का फैसला मानकर सही भी ठहराया है। ...
कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों ने केंद्र प्रशासित जम्मू-कश्मीर प्रदेश प्रशासन को एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने पर मजबूर कर दिया। प्रशासन ने कश्मीर घाटी में संक्रमितों की बढ़ती संख्या और मौतों को देखते हुए आज से ही पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी ...
इस बार सिर्फ छड़ी मुबारक का पूजन होगा। इससे पहले जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कहा था कि 21 जुलाई से यात्रा शुरू हो सकती है। वहीं सड़क मार्ग से 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा जाने के लिए रोजाना सिर्फ 500 यात्रियों को अनुमति मिलने की बात भी कही ...
अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड मंगलवार को अपने सभी सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अहम बैठक कर अमरनाथ यात्रा को लेकर फैसला करेगा. श्राइन बोर्ड के सूत्र ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते हुए खतरे के बीच अमरनाथ यात्रा करवा पाना संभव नहीं लग रहा ...