आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद आप और भाजपा के बीच अहम जंग स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर है। बुधवार को दिन भर और रात भर चले हंगामे के बावजूद सदस्यों का चुनाव नहीं हो सका था। इस बीच आप पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल हो गए ह ...
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी में शामिल होने के साथ ही सहरावत ने 'आप' पर आरोप लगाया है कि दिल्ली नगर निगम हाउस में हंगामा करने का पार्षदों पर दबाव डाला गया था। ...
दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद स्थायी समिति के सदस्यों को लेकर चुनाव की कवायद अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। रातभर चुनाव के दौरान सदन में जबर्दस्त हंगामा देखने को मिला। आप और भाजपा पार्षदों में मारपीट भी हुई। ...
इससे कुछ ही दिन पहले पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने विधायक के निकट सहयोगी रशिम गर्ग को इसी मामले में पकड़ा था। गर्ग को बठिंडा में घुद्दा ग्राम प्रधान के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोप ...
Delhi Mayor Election 2023: ‘आप’ उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद रेखा गुप्ता को 34 मतों से हराया। ...
गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार द्वारा गठित ‘फीडबैक यूनिट’ (एफबीयू) के तहत कथित जासूसी मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज करने को अनुमति दे दी है। सीबीआई ने इसके लिए सिफारिश की थी। ...