आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि मैं दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं से यह कहना चाहती हूं कि बिजली बिल में इस बढ़ोतरी के लिए सिर्फ केंद्र सरकार ही जिम्मेदार है। इसने आयातित कोयला का इस्तेमाल करने के लिए बिजली संयंत्रों को मजबूर किया है जो कि घरेलू क ...
गुना: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) को भाजपा की बी-टीम करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में आप को लोकसभा चुनाव में कोई सीट नहीं दी जाएगी, क्योंकि इस पार्टी का राज्य में कोई आधार नहीं है। पार् ...
भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2024 के चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने को लेकर विपक्षी दलों की आज बड़ी बैठक बिहार की राजधानी पटना में होने वाली है। ऐसे में सवाल है कि क्या वाकई सभी दल भाजपा के खिलाफ एक मंच पर आ सकेंगे? ...
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अगर कांग्रेस केंद्र सरकार के उस विवादास्पद अध्यादेश के खिलाफ उसके अभियान का समर्थन नहीं करती है, जिसका उद्देश्य दिल्ली की प्रशासनिक सेवाओं को नया स्वरूप देना है, तो वह कल होने वाली प्रमुख विपक्षी बैठक में शामिल नहीं होंगी। ...
फिल्म में दिखाया गया है कि जब हनुमान लंका में जाते हैं तब मेघनाद उनसे कहता है, "तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने चला आया"। वहीं लंका दहन के दौरान हनुमान का संवाद है कि "कपड़ा तेरे बाप का... तेल तेरे बाप का... आग तेरे बाप की, तो जलेगी भी तेरे बाप ...
अमित शाह ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा समय केजरीवाल के दौरे में जाता है, जिस कारण पंजाब की कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री के पास पंजाब के लिए समय ही नहीं है। ...