आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पकौड़े वाले बयान पर सीएम केजरीवाल के हमले के बाद आप ने भी विरोध किया और फरीदाबाद में आप नेता धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में युवाओं ने पकौड़े बेचकर अपना रोष प्रकट किया। ...
भ्रष्टाचार के विरोधी की बात करने वाली आम आदमी पार्टी अब खुद भ्रष्टाचार के आरोप में घिरती नजर आ रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद मंत्री सत्येंद्र जैन मुसीबतों में फंस गए हैं। ...
दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग (EC) से कहा है कि वह अपने उस फैसले से जुड़े सभी तथ्यों को बेंच के सामने रखे, जिनके आधार पर आप के 20 विधायकों को अयोग्य करार दिया गया है। ...
सीबीआई डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार ऋषि राज के खिलाफ रिश्वत लेने के एक मामले की जांच कर रही थी लेकिन जांच के दौरान सीबीआई को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बेनामी संपति के दस्तावेज मिले। ...
सीलिंग के विरोध में दिल्ली के लिए बड़े व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है। करोल बाग में व्यापारियों ने बर्तन बजा कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ...