आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
बीते 18 जून से 15 अगस्त तक केजरीवाल ने आशुतोष के सिर्फ दो ट्वीट और आशीष के सिर्फ तीन ट्वीट को रीट्वीट (साझा) किया, जबकि केजरीवाल ने अपने करीबी नेताओं के ट्वीटों को इसी अवधि में कई बार रीट्वीट किया है। ...
AAP Lok Sabha Elections 2019 survey: 2019 के चुनाव से पहले हमेशा की तरह अलग अलग रूपों के सर्वे भी शुरू हो गए हैं। इसी श्रेणी में आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे करवाया है। ...