दिल्ली विधानसभा चुनावः भाजपा करेगी मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी का ऐलान, फरवरी में चुनाव संभव

By भाषा | Published: January 1, 2020 03:13 PM2020-01-01T15:13:53+5:302020-01-01T15:13:53+5:30

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पार्टी को घेरने का प्रयास करती रहती है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए शीघ्र ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किये जाने की संभावना है।

Delhi assembly elections: BJP will announce the candidate for the post of Chief Minister, elections are possible in February | दिल्ली विधानसभा चुनावः भाजपा करेगी मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी का ऐलान, फरवरी में चुनाव संभव

दिल्ली विधानसभा चुनाव के भाजपा के सह प्रभारी और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा था कि पार्टी तिवारी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

Highlightsभाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘ हमारे शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के एक नेता को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने का मन बना लिया है। इस फैसले को जनवरी के पहले सप्ताह में सार्वजनिक किये जाने की संभावना है।

भाजपा जनवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पार्टी को घेरने का प्रयास करती रहती है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए शीघ्र ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किये जाने की संभावना है।

भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘ हमारे शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के एक नेता को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने का मन बना लिया है। इस फैसले को जनवरी के पहले सप्ताह में सार्वजनिक किये जाने की संभावना है।’’

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में शुमार किए जाते हैं। पिछले महीने दिल्ली विधानसभा चुनाव के भाजपा के सह प्रभारी और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा था कि पार्टी तिवारी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और सुनिश्चित करेगी कि वह मुख्यमंत्री बनें। लेकिन शीघ्र ही उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था।

Web Title: Delhi assembly elections: BJP will announce the candidate for the post of Chief Minister, elections are possible in February

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे