आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली की नयी विधानसभा में 16 ऐसे चेहरे दिखेंगे जो पहली बार निर्वाचित होकर सदन पहुंचेगे। ये सभी नये चेहरे आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीते हैं जिनमें आतिशि, राघव चड्ढा और दिलीप पांडेय शामिल हैं। ...
दरअसल, इस जीत में कांग्रेस के जीरो का बहुत बड़ा योगदान है. यदि कांग्रेस ने पूरी ताकत लगाई होती तो कई सीटों के नतीजे बदल सकते थे. गैर-भाजपाई मतदाताओं ने भी सियासी समीकरण को समझते हुए, कांग्रेस के बजाय आप के ही पक्ष में मतदान किया. ...
दरअसल दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस मन बना चुकी थी कि वह यह चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि भाजपा को रोकने के लिए लड़ रही है, यही कारण था कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव प्रचार अभियान में नहीं ...
दिल्ली के महरौली से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक नरेश यादव के काफिले पर गोलीबारी की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, एक आप वॉलंटियर की गोलीबारी में मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स घायल हुआ है। ...
आप के प्रमुख चेहरे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत और राजेंद्र पाल गौतम ने भी क्रमश: नयी दिल्ली, पटपड़गंज, शकूर बस्ती, बाबरपुर, बल्लीमारान, नजफगढ़ और सीमापुरी सीटें बरकरार रखीं। ...
सामाजिक कार्यकर्ता फहीम बेग ने ‘भाषा’ से कहा कि भाजपा नेताओं की भड़काऊ बयानबाज़ी से आप के पक्ष में लोग एकजुट हुए और सभी ने विकास के लिए वोट किया। इसमें मुस्लिम भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह अग्निपरीक्षा थी कि क्या जनता विकास पर वोट करेगी या हिन्दू ...