लाइव न्यूज़ :

विंबलडन: 'कर्फ्यू' नियम से रात भर के लिए रुका नडाल-जोकोविच का सेमीफाइनल, नोवाक 2-1 से आगे

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 14, 2018 10:36 IST

Wimbledon 2018: नडाल और जोकोविच के बीच खेला जा रहा दूसरा सेमीफाइनल रात 11 बजे के नियम के मुताबिक रोकना पड़ा

Open in App

लंदन, 14 जुलाई: राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच के बीच खेला जा रहा विंबलडन 2018 का दूसरा सेमीफाइनल रात के 11 बजने के बाद नियमों के तहत रोकना पड़ा। उस समय जोकोविच 2 घंटे 54 मिनट चले मुकाबले में तीन सेटों में 6-4, 3-6, 7-6 (9) से आगे चल रहे थे। 

नडाल और जोकोविच का सेमीफाइनल मैच एंडरसन और जॉन इस्नर के बीच खेले गए 6 घंटे 36 मिनट लंबे सेमीफाइनल मैच की वजह से रात 8 बजे से पहले नहीं शुरू हो सका और आखिर में विंबलडन के नियमों के मुताबिक रात 11 बजे इसे रोकना पड़ा। खेल रोके जाने के समय जोकोविच पहला सेट 6-4 और तीसरा सेट 7-6 (9)  से जीतकर आगे चल रहे थे, नडाल ने दूसरा सेट 6-3 से जीता।  

अब शनिवार को ये सेमीफाइनल स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से फिर से शुरू होगा। इसका मतलब है कि 2 बजे से शुरू होने वाले सेरेना विलियम्स और एंजेलिक कर्बर के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला देर से शुरू हो सकता है। 

पढ़ें: विंबलडन 2018: केविन एंडरसन का कमाल, इस्नर को 6 घंटे 36 मिनट चले सेमीफाइनल में हरा रचा इतिहास

आखिर क्यों रोकना पड़ा नडाल-जोकोविच का मैच?

मेर्टन काउंसिल ने ऑल इंग्लैंड क्लब पर रात 11 बजे का कर्फ्यू लगा रखा है। यूके लाइसेंसिग नियम के मुताबिक ज्यादातर सार्वजनिक स्थान स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात 11 बजे बंद हो जाते हैं।  

पढ़ें: विंबलडन: सेरेना विलियम्स 10वीं बार फाइनल में, 24वें ग्रैंड स्लैम के लिए एंजेलिक कर्बर से होगी भिड़ंत

विंबलडन मैच आमतौर पर अंधेरा होने या रात 9 बजे तक खेला जाता है। हालांकि सेंटर कोर्ट की छत को बंद करने के बाद इसे कुछ घंटे और खेला जा सकता है। यही वजह है कि नडाल और जोकोविच का मैच 11 बजे रात के बाद रोकना पड़ा।

नियमों के मुताबिक अब ये मैच अगले दिन फिर से खेला जा सकता है। अब नडाल और जोकोविच एक बार फिर से शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

टॅग्स :विंबलडननोवाक जोकोविचराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!