लाइव न्यूज़ :

विंबलडन 2018: नोवाक जोकोविच ने केविन एंडरसन को हराकर जीता 13वां ग्रैंड स्लैम खिताब

By विनीत कुमार | Updated: July 15, 2018 22:16 IST

जोकोविच ने सेमीफाइनल में राफेल नडाल को पांच घंटे से अधिक चले मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Open in App

लंदन, 15 जुलाई: सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने विंबलडन-2018 का पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। जोकोविच ने रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 2 घंटे 18 मिनट तक चले मैच में सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 7-6 (7-3) से हराकर अपना 13वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। साथ ही जोकोविच का यह चौथा विंबलडन खिताब भी है।

जोकोविच ने 2016 फ्रेंच ओपन जीतने के बाद पहला ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया है। जोकोविच इस जीत के साथ पुरूष ग्रैंडस्लैम विजेताओं की सर्वकालिक सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गये हैं जिसमें रोजर फेडरर 20 खिताब से शीर्ष पर काबिज हैं। यह 2015 के बाद जोकोविच की विंबलडन में पहली ट्राफी है। इससे दुनिया का यह 21वें नंबर का खिलाड़ी क्रोएशिया के गोरान इवानिसेविच (2001) के बाद ऑल इंग्लैंड क्लब में जीत दर्ज करने वाला निचली रैंकिंग पर काबिज पहला खिलाड़ी बन गया है।

यह भी पढ़ें- विंबलडन: माइक ब्रायन ने जीता रिकॉर्ड 17वां ग्रैंडस्लैम, जुड़वा भाई बॉब के बिना पहला खिताब

जोकोविच ने सेमीफाइनल में राफेल नडाल को पांच घंटे से अधिक चले मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, क्वॉर्टर फाइनल में रोजर फेडरर को हराने वाले दक्षिण अफ्रीकी एंडरसन ने मैराथन सेमीफाइनल में अमेरिका के जॉन इश्नर को हराया था। यह मुकाबला 6 घंटे 36 मिनट तक चला और विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा सेमीफाइनल साबित हुआ। साथ ही ये ग्रैंड स्लैम इतिहास का दूसरा सबसे लंबा मैच भी रहा।

1921 में ब्रायन नॉर्टन के फाइनल में पहुंचने के बाद से विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बने एंडरसन का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था। इससे पहले वह पिछले साल अमेरिकी ओपन का फाइनल खेल चुके हैं। वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यूएस ओपन के फाइनल में राफेल नडाल ने एंडरसन को हराया था।

यह भी पढ़ें- फाइनल में सेरेना विलियम्स की हार, इस खिलाड़ी ने लिया दो साल पहले मिली हार का बदला

टॅग्स :विंबलडननोवाक जोकोविचराफेल नडालरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!