लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympics: रोजर फेडरर और स्टान वावरिंका से आगे बेलिंडा बेंचिच, स्विटरजलैंड को टेनिस का स्वर्ण पदक दिलाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2021 07:27 IST

Tokyo Olympics: बेंचिच और विक्टोरिया गोलुबिच का सामना चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देचेक गणराज्य की मर्केटा वोंड्राउसोवा को 7- 5, 2- 6, 6-3 से मात दी।फेडरर 2012 में एकल फाइनल में एंडी मरे से हार गए थे।रविवार को महिला युगल फाइनल भी खेलेगी।

Tokyo Olympics: रोजर फेडरर या स्टान वावरिंका नहीं बल्कि बेलिंडा बेंचिच ने तोक्यो ओलंपिक में स्विटरजलैंड को टेनिस का स्वर्ण पदक दिलाया जो महिला एकल में चैम्पियन रहीं। 12वीं वरीयता प्राप्त बेंचिच ने चेक गणराज्य की मर्केटा वोंड्राउसोवा को 7- 5, 2- 6, 6-3 से मात दी। वह रविवार को महिला युगल फाइनल भी खेलेगी।

 

बेंचिच और विक्टोरिया गोलुबिच का सामना चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा से होगा। बेंचिच ने कहा ,‘‘ ओलंपिक में दो पदक जीतना अद्भुत है। एक स्वर्ण और दूसरे का रंग अभी तय नहीं है । मैं अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दूंगी।’ फेडरर और वावरिंका ने 2008 में युगल स्वर्ण जीता था। फेडरर 2012 में एकल फाइनल में एंडी मरे से हार गए थे। फेडरर और वावरिंका ने इस बार ओलंपिक में हिस्सा नहीं लिया।

थॉम्पसन-हेरा ने महिलाओं की 100 दौड़ में ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा

जमैका की इलेन थॉम्पसन-हेरा ने महिलाओं के 100 मीटर फर्राटा दौड़ में फ्लोरेंस ग्रिफिथ जॉयनर की 33 साल पुराने ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए शनिवार को लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 10.61 सेकंड का समय लिया जो ग्रिफिथ जॉयनर के 1988 सियोल ओलंपिक (1988) में बनाये 10.62 सेकंड के रिकॉर्ड से बेहतर है।

जमैका के दबदबे वाले में इस स्पर्धा में थॉम्पसन-हेरा ने अपनी हमवतन प्रतिद्वंद्वी  शेली-एन फ्रेजर-प्राइस को 0.13 सेकंड से अंतर से पछाड़ा। उनके देश की ही शेरिका जैक्सन ने 10.76 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। बीजिंग ओलंपिक (2008) के बाद पहली बार जमैका के खिलाड़ियों ने किसी स्पर्धा के पदकों का सूपड़ा साफ किया है।

ओलंपिक में पदार्पण कर रहे चार गुणा 400 मिश्रित रिले स्पर्धा में पोलैंड ने आश्चर्यचकित प्रदर्शन के साथ स्वर्ण जीता। इसका रजत अमेरिका जबकि डोमिनिकन गणराज्य ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों के चक्का फेंक में स्वीडन के खिलाड़ी पहले और दूसरे स्थान पर है। डेनियल स्टाल ने स्वर्ण और साइमन पेटर्ससन ने इसका रजत अपने नाम किया।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020स्विट्जरलैंडजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!