लाइव न्यूज़ :

रोजर फेडरर बने नंबर एक टेनिस खिलाड़ी, नडाल को हटा कर किया कब्जा

By भाषा | Updated: May 14, 2018 21:53 IST

राफेल नडाल ने अपनी शीर्ष रैंकिंग गंवा दी है और स्विस धुरंधर रोजर फेडरर एक बार फिर एटीपी रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं।

Open in App

पेरिस, 14 मई। मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारे राफेल नडाल ने अपनी शीर्ष रैंकिंग गंवा दी है और स्विस धुरंधर रोजर फेडरर एक बार फिर एटीपी रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं। फेडरर मार्च के बाद टेनिस कोर्ट में एक बार भी नहीं उतरने के बावजूद भी जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए।

पूर्व विश्व नंबर एक नोवाक जोकोविच को मैड्रिड मास्टर्स के दूसरे दौर में हार का खामियाजा भुगतना पड़ा और वह छह स्थान नीचे खिसक कर रैंकिंग में 18 वें स्थान पर पहुंच गए। इस टूर्नामेंट को जीतने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।

मैड्रिड मास्टर्स में नडाल को हराने वाले डोमिनिक थियेम (आठवें स्थान पर) भी एक पायदान नीचे खिसक गए, जिन्हें सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही एंडरसन अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग सातवें स्थान पर पहुंच गए।

रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले डेनिस शापोवालोव को हुआ, जो 14 स्थनों के सुधार के साथ 29 वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

महिलाओं में मैड्रिड ओपन में जीत दर्ज करने वाली चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा को दो स्थानों का फायदा हुआ और वह रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गई। फाइनल में क्वितोवा से हारने के बाद भी किकी बेर्टींस ने रैंकिंग में पांच स्थानों का सुधार किया और वह 15 वें स्थान पर आ गई। रैंकिंग में रोमानिया की सिमोना हालेप, डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी और स्पेन की गारबाइन मुगुरुजा शीर्ष पर बनीं हुई है।

टॅग्स :रोजर फेडररराफेल नडालटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!