लाइव न्यूज़ :

नडाल ने लगातार 50वां सेट जीतकर रचा इतिहास, तोड़ा जॉन मैक्नेरो का 34 साल पुराना रिकॉर्ड

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 11, 2018 10:56 IST

Rafael Nadal: राफेल नडाल ने क्ले कोर्ट पर अपना लगातार 50वां सेट जीतते हुए एक नया इतिहास रच दिया है

Open in App

नई दिल्ली, 11 मई: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने क्ले कोर्ट पर अपना लगातार 50वां सेट जीतते हुए नया इतिहास रच दिया है। नडाल ने इस जीत के साथ ही जॉन मैक्नेरो का 34 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 1984 में क्लो कोर्ट पर लगातार 49 सेट जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। नडाल ने ये उपलब्धि मैड्रिड ओपन में डिएगो स्वार्ट्जमैन को 6-3, 6-4 से हराते हुए हासिल की।

जॉन मैक्नेरो ने क्लो कोर्ट पर लगातार 49 सेट जीतने की उपलब्धि 1984 में हासिल की थी, तब उन्होंने भी मैड्रिड ओपन जीता था। नडाल के 50 सेट की जीत का सिलसिला बार्सिलोना, मोंटे कार्लो के साथ-साथ पिछले साल फ्रेंच ओपन की जीत के साथ शुरू हुआ था।

नडाल अपना छठा मैड्रिड ओपन खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। स्वार्ट्जमैन के खिलाफ मुकाबले में उन्हें दूसरे सेट में थोड़ी चुनौती मिली थी, जब स्वार्ट्जमैन ने स्कोर 4-4 कर दिया था लेकिन नडाल ने वापसी करते हुए ये सेट 6-4 से जीतते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

जिस दिन राफेल नडाल ने मैड्रिड ओपन में इतिहास रचा, उसी दिन जुआन मार्टिन डेल पोत्रो, मारिया शारापोवा और सिमोना हालेप जैसे स्टार खिलाड़ी हार गए। अब नडाल शुक्रवार को क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम के खिलाफ उतरेंगे।

इस शानदार उपलब्धि के बाद नडाल ने कहा, 'जब मेरा करियर खत्म होगा, तो यहीं चीजें हैं जो हमेशा रहेंगी। ये बड़े रिकॉर्ड्स हैं। लगातार 50 सेट जीतना मुश्किल है। लेकिन मैंने इसे किया है। अब इसके बारे में बात न करके आगे आने वाली चीजों पर फोकस करना है।'

टॅग्स :राफेल नडालटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!