लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल में जोकोविच से हारे फेडरर, संन्यास को लेकर बताया अपना फ्यूचर प्लान

By भाषा | Updated: January 30, 2020 19:45 IST

पिछले साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले फेडरर को विंबलडन में पांच सेट तक चले मैच में जोकोविच से हार का सामना करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देचोटिल रोजर फेडरर ने गुरुवार को कहा कि उनकी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है।फेडरर ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से 7-6 (7/1), 6-4, 6-3 से हार गए थे।

चोटिल रोजर फेडरर ने गुरुवार को कहा कि उनकी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है और वह अब भी ग्रैंडस्लैम जीतने के लिये अच्छी स्थिति में हैं। यह 38 वर्षीय स्विस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से 7-6 (7/1), 6-4, 6-3 से हार गया था। फेडरर ने कहा कि उनकी जीत की केवल तीन प्रतिशत संभावना थी क्योंकि वह क्वार्टर फाइनल में टेनिस सैंडग्रेन के खिलाफ मैच के दौरान लगी चोट से उबर रहे थे।

इस निराशा के बावजूद स्विस दिग्गज का मानना है कि वह अब भी बड़े टूर्नामेंट जीत सकते हैं। विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी से पूछा गया कि उन्हें लगता है कि वह अपने 20 ग्रैंडस्लैम खिताब में कुछ और खिताब जोड़ सकते हैं, उन्होंने कहा, ‘‘हां, मैं ऐसा मानता हूं। मेरा खेल कैसा है, मैं कैसा खेल रहा हूं और इसे देखकर मेरा जवाब है हां।’’

पिछले साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले फेडरर को विंबलडन में पांच सेट तक चले मैच में जोकोविच से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने उम्मीद जतायी कि वह 2021 में अपने सातवें खिताब के लिये मेलबर्न में वापसी करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘आप कुछ नहीं जानते कि भविष्य के गर्त में क्या छिपा है। विशेषकर मेरी उम्र को देखते हुए आप कुछ नहीं जानते। लेकिन मैं आश्वस्त हूं। मैं जैसा महसूस कर रहा हूं उससे मैं खुश हूं। मेरी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है।’’

टॅग्स :रोजर फेडररनोवाक जोकोविचऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!