लाइव न्यूज़ :

डेविस कप: नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ इस्लामाबाद में मुकाबला होगा या नहीं? सुरक्षा समीक्षा के बाद होगा फैसला

By भाषा | Updated: September 13, 2019 20:54 IST

पहले यह मुकाबला इस्लामाबाद में 14 और 15 सितंबर को होना था, लेकिन अब इसे 29 और 30 नवंबर को राने का फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ द्वारा पिछले महीने कराई गई सुरक्षा समीक्षा के बाद नवंबर तक टाल दिया गया था।भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप मुकाबला 29 और 30 नवंबर/एक दिसंबर को इस्लामाबाद में खेला जाना है।

नई दिल्ली, 13 सितंबर। भारत और पाकिस्तान के बीच इस्लामाबाद में 29 और 30 नवंबर को होने वाले डेविस कप मुकाबले को खेलने पर फैसला एक और सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया जाएगा। अखिल भारतीय टेनिस संघ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पहले यह मुकाबला इस्लामाबाद में 14 और 15 सितंबर को होना था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ द्वारा पिछले महीने कराई गई सुरक्षा समीक्षा के बाद इसे नवंबर तक टाल दिया गया था।

एआईटीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि चार नवंबर को होने वाली सुरक्षा समीक्षा के बाद तय किया जाएगा कि मुकाबला इस्लामाबाद में होगा या किसी तटस्थ स्थान पर। एआईटीए ने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप मुकाबला 29 और 30 नवंबर/एक दिसंबर को इस्लामाबाद में खेला जाना है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘वहां सुरक्षा हालात का चार नवंबर को फिर जायजा लिया जाएगा ताकि यह तय हो सके कि मुकाबला इस्लामाबाद में होगा या कहीं और।’’

आईटीएफ की डेविस कप समिति ने दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनयिक तनाव के मद्देनजर मुकाबले अन्यत्र स्थानांतरित करने के भारत के अनुरोध के बाद इसे नवंबर तक स्थगित कर दिया था। जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापिस लेने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंध कम कर दिये थे। इसके बाद से डेविस कप मुकाबले को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थी।

भारत ने मुकाबले के लिए मजबूत टीम का ऐलान किया था, लेकिन जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के दूत को देश छोड़ने को कहा। इसके अलावा सद्भावना एक्सप्रेस रोक दी गई और पाकिस्तान बार बार भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देकर इसे अंतरराष्ट्रीय विवाद बनाना चाहता है।

टॅग्स :भारत vs पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia vs Pakistan T20 World Cup 2026: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच, ऐसे दिखेगा लाइव टेलीकास्ट

क्रिकेटIND vs PAK, T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग में कौन-कौन? संजू सैमसन बाहर, अभिषेक शर्मा को एंट्री; जानें कुलदीप यादव का क्या होगा?

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान के मैच से पहले आसमान छूने लगा हवाई किराया, 100000 रुपये से ज्यादा का होगा खर्चा, जानें

क्रिकेटपाकिस्तान के भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

क्रिकेटभारत बनाम पाकिस्तान मैच विवाद में पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर की एंट्री! जानें पूरा मामला

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!