लाइव न्यूज़ :

Australian Open 2019: सेरेना विलियम्स अतिम-16 में पहुंचीं, बड़ी बहन वीनस वर्ल्ड नंबर 1 सिमोना हालेप से हारीं

By भाषा | Updated: January 19, 2019 15:24 IST

Serena Williams: 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-16 में पहुंच गई हैं, जबकि उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स हार गई हैं

Open in App

मेलबर्न, 19 जनवरी:सेरेना विलियम्स ने उक्रेन की किशोरी दयाना यास्त्रेमस्का को टेनिस का कड़ा सबक सिखाकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला सिंगल्स के अंतिम-16 में जगह बनायी लेकिन यूएस ओपन चैंपियन जापानी खिलाड़ी नाओमी ओसाका और छठी वरीयता प्राप्त इलिना स्वितलोना को तीन सेट तक पसीना बहाना पड़ा। 

मारग्रेट कोर्ट के रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब की बराबरी की कवायद में लगी सेरेना ने विश्व में 57वें नंबर की यास्त्रेमस्का को 6-2, 6-1 से हराया। उनका अगला मुकाबला अब सिमोना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हालेप से होगा। हालेप ने सेरेना की बड़ी बहन और सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को राउंड-32 में  6-2, 6-3 से हराते हुए उनका सफर खत्म कर दिया।

दो साल पहले दो महीने की गर्भवती होने के बावजूद यहां अपना 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली सेरेना को इस बार 16वीं वरीयता दी गयी है लेकिन वह खिताब की प्रबल दावेदार हैं। सेरेना ने 1999 में जब अपना पहला खिताब जीता था तब उनकी प्रतिद्वंद्वी यास्त्रेमस्का का जन्म भी नहीं हुआ था। 

महिला वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त ओसाका ने ताइवान की अनुभवी खिलाड़ी सीह सु वेई को 7-5, 4-6, 6-1 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनायी। उन्हें अब लाटविया की एनस्तेसिया सेवास्तोवा से भिड़ना है जिन्होंने चीन की वांग क्वीयांग को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया। 

स्वितलोना को कंधे में दर्द के कारण लगातार उपचार लेना पड़ा। वह चीन की झांग शुहाई से पहला सेट गंवा बैठी लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी करके 4-6, 6-4, 7-5 से जीत दर्ज की। अमेरिका की 17वीं वरीयता प्राप्त मेडिसन कीज भी बेल्जियम की 12वीं वरीय एलिस मार्टन्स 6-3, 6-2 से हराकर आगे बढ़ने में सफल रही। 

जापान के केई निशिकोरी ने पुरूष सिंगल्स के अंतिम-16 में प्रवेश किया। इस आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने पुर्तगाल के 44वीं रैंकिंग के जोओ सोउसा को दो घंटे छह मिनट तक चले मैच में 7-6 (8/6), 6-1, 6-2 से पराजित किया। 

विश्व के पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी मिलोस राओनिच ने फ्रांस के पियरे ह्यूज हरबर्ट को हराकर चौथे दौर में जगह बनायी। इस 16वें वरीय खिलाड़ी ने 6-4, 6-4, 7-6 (8/6) से जीत दर्ज की और उनका अगला सामना चौथी वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र जेवरेव या वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले आस्ट्रेलियाई एलेक्स बोल्ट से हो सकता है। 

रूस के 15वें वरीय दानिल मेदवेदेव ने बेल्जियम के 21वें वरीय डेविड गोफिन को 6-2, 7-6 (7/3), 6-3 और स्पेन के 23वें वरीय पाब्लो कारेनो बस्टा ने इटली के 12वें वरीय फैबियो फोगनिनी को 6-2, 6-4, 2-6, 6-4 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनायी। 

टॅग्स :सेरेना विलियम्सऑस्ट्रेलियन ओपनवीनस विलियम्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!