लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपनः रिटायर्ड हर्ट होकर थमा नडाल का सफर, सिलिच सेमीफाइनल में

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 23, 2018 18:19 IST

ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में रिटायर्ड हर्ट होकर प्रतियोगिता से बाहर हुए राफेल नडाल

Open in App

16 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल का ऑस्ट्रेलियन ओपन में सफर मंगलवार को थम गया। क्वॉर्टर फाइनल में चोट की वजह से पांचवें सेट में रिटायर्ड हर्ट हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल को क्रोएशिया के मारिन सिलिच से  3-6, 6-3, 6-7 (5), 6-2, 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। जब नडाल रिटायर हुए तो वह पांचवें सेट में सिलिच से 2-0 से पीछे चल रहे थे। 

चौथे सेट के आखिर में नडाल ने अपनी हिप इंजरी के लिए मेडिल टाइम आउट लिया था। मेडिकल सहायता लेने के बाद भी वह दर्द से परेशान दिखे थे। 3 घंटे 47 मिनट तक चले इस मुकाबले के पांचवें सेट में जब नडाल 0-2 से पिछड़ रहे थे तो उन्होंने रेफरी की तरफ इशारा किया और मैच से हटने का फैसला किया। इसके साथ ही छठी वरीयता प्राप्त सिलिच सेमीफाइनल में पहुंच गए। सेमीफाइनल में सिलिच का मुकाबला ब्रिटेन के काइल एडमंड से होगा। 

नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब सिर्फ एक बार 2009 में जीता था। पिछले साल वह फाइनल में पहुंचे थे लेकिन उन्हें रोजर फेडरर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :राफेल नडालऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!