विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी बनीं नाओमी ओसाका, महज 22 साल की उम्र में सेरेना विलियम्स को पछाड़ा

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 23, 2020 05:37 PM2020-05-23T17:37:30+5:302020-05-23T17:37:30+5:30

जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं...

22-year-old Naomi Osaka becomes world’s highest-earning female athlete | विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी बनीं नाओमी ओसाका, महज 22 साल की उम्र में सेरेना विलियम्स को पछाड़ा

विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी बनीं नाओमी ओसाका, महज 22 साल की उम्र में सेरेना विलियम्स को पछाड़ा

टेनिस स्टार नाओमी ओसाका कमाई के मामले में दुनिया की नंबर-1 महिला खिलाड़ी बन चुकी हैं। जापान की नाओमी ने इस मामले में अमेरिका की सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ दिया है। 

फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार साल 2018 में अमेरिका ओपन और 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुकीं ओसाका ने बीते 12 महीनों में पुरस्कार राशि और विज्ञापनों से कुल 3.74 करोड़ डॉलर कमाए हैं, जो विलियम्स से 14 लाख डॉलर ज्यादा है।

ओसाका से पहले यह रिकॉर्ड रूस की टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा के नाम था, जिन्होंने साल 2015 में 2.97 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।

दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ओसाका फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में 29वें स्थान पर हैं, जबकि विलियम्स को इसमें 33वां स्थान मिला है। साल 1990 से फोर्ब्स ने महिला खिलाड़ियों की आय की गणना करी शुरू की है।

Web Title: 22-year-old Naomi Osaka becomes world’s highest-earning female athlete

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे