लाइव न्यूज़ :

टीवी के पॉवर कपल मानिनी डे और मिहिर मिश्रा के रिश्ते में आई दरार, दोनों शादी के 16 साल बाद हुए अलग

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 7, 2020 19:25 IST

टीवी इंडस्ट्री के पॉवर कपल मानिनी डे और मिहिर मिश्रा की 16 साल की शादी में दरार आ गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पिछले छह महीनों से अलग रह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफैंस से अपील की है कि वो उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करेंबताया जा रहा है कि पिछले छह महीनों से दोनों अलग रह रहे हैं

टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस मानिनी डे की पर्सनल लाइफ ठीक नहीं चल रही है। दरअसल, मानिनी और उनके पति मिहिर मिश्रा के रिश्ते में दरार आ गई है। ऐसे में शादी के 16 साल बाद दोनों ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है।

मिहिर को मानिनी ने दी शुभकामनाएं

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

आजतक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कहा, 'मैं ये पहले भी कह चुकी हूं कि हर रिश्ते की तरह शादी में भी कई सारी अच्छी और बुरी चीजें होती हैं। अलग-अलग परिवेश में पैदा और पीला-बड़े हुए दो इंसानों की लाइफ में एक समय ऐसा भी आ जाता है, जब दोनों के रास्ते अलग हो जाते हैं।'

देखें कई सारे उतार-चड़ाव

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

अपनी बात को जारी रखते हुए मानिनी ने कहा, 'शादी मेरे लिए एक पवित्र बंधन हैं और मैं हमेशा ही मर्यादा बनाए रखना चाहती हूं। मगर 15 साल का समय काफी लंबा होता है। इस दौरान हमारी लाइफ में काफी सारे उतार-चड़ाव आते हैं, लेकिन हमारी बॉन्डिंग ने हमें एकसाथ रखा। मिहिर मिश्रा को मैं आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं।' वही, मानिनी ने फैंस से अपील की है कि वो उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करें।

कई मशहूर टीवी सीरियलों में नजर आ चुकी हैं मानिनी डे

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बताया जा रहा है कि टीवी एक्टर मिहिर मिश्रा और मानिनी डे पिछले छह महीनों से अलग रह रहे हैं। जहां एक ओर मानिनी मुंबई में अपनी बेटी के साथ हैं तो वहीं मिहिर पुणे में अपने पेरेंट्स के साथ रह रहे हैं। बता दें, मानिनी डे 'जस्सी जैसी कोई नहीं' और 'सीआईडी' जैसे टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट