लाइव न्यूज़ :

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन की शो में नहीं होगी वापसी, इन कारणों से मेकर्स से नहीं बनी बात

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 11, 2021 15:27 IST

टीवी के सबसे पसंदीदा शो में से एक 'तारक मेहका का उल्टा चश्मा ' की दयाबेन यानी दिशा वकानी के किरदार लोगों का खासा पसंद है । पिछले दिनों खबरें सामने आई थीं कि दिशा वकानी अब कभी शो में वापसी नहीं करेंगी क्योंकि उन्होंने इस शो से खुद को अलग कर लिया है । हालांकि इस बारे में शो के निर्माताओं ने औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है ।

Open in App
ठळक मुद्दे तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन की शो में नहीं होगी वापसी पैसों को लेकर निर्माताओं से नहीं बन रही थी बातदिशा ने वर्किंग शेड्यूल को लेकर भी रखी थी मांग

मुंबई : टीवी के सबसे पसंदीदा शो में से एक 'तारक मेहका का उल्टा चश्मा ' की दयाबेन यानी दिशा वकानी के किरदार लोगों का खासा पसंद है । चाहे वो उनका बोलने का अंदाज हो या दर्शकों को हंसाने का । वैसे तो इस शो के हर किरदार को लोग बहुत पसंद करते हैं लेकिन दिशा वकानी का किरदार ऐसा है , जिसका इंतजार फैंस 2017 से कर रहे हैं  इसलिए उनकी वापसी को लेकर कई बार सवाल उठ चुके है । पिछले दिनों खबरें सामने आई थीं कि दिशा वकानी अब कभी शो में वापसी नहीं करेंगी क्योंकि उन्होंने इस शो से खुद को अलग कर लिया है । हालांकि इस बारे में शो के निर्माताओं ने औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है ।

शो छोड़ने के पीछे क्या थी वजह

दिशा के शो छोड़ने की खबर से उनके फैंस काफी मायूस हो गए हैं । हाल ही में दिशा ने एक बेटी को जन्म दिया है । इसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि दिशा जल्द दयाबेन के किरदार में नजर आएगी लेकिन कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, शो में वापसी न करने की वजह उनकी सैलेरी है । मनचाहे पैसे न मिलने की वजह से शो में उनकी वापसी नहीं हो पा रही है । रिपोर्ट के अनुसार, दिशा वकानी इस शो में अभिनय के लिए 1.25 लाक रुपए लेती थी । अब बताया जा रहा है कि  दिशा सैलरी बढ़ाकर 1.50 लाख करने को कह रही थी ।

समय को लेकर भी थी झिक-झिक

दरअसल साल 2017 में जब दिशा वकानी प्रेग्नेंट हुई थी तो एक्ट्रेस मेटर्निटी लीव पर चली गई थीं । अब बच्चे की जिम्मेदारी के साथ अपने काम के समय को लेकर भी निर्माताओं के सामने शर्त रखी थी  । एक्ट्रेस 11 से 6 बजे तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की शूटिंग की तैयार थीं । दिशा चाहती थीं कि हर दिन 6 बजे तक उनका शूट खत्म हो जाए ताकि वह अपनी बेटी को थोड़ा समय दे सकें लेकिन टीवी इंडस्ट्री में ये शेड्यूल होना असंभव होता है । दिशा की ये कंडीशन्स निर्माताओं ने नहीं मानी और दिशा की शो में वापसी को लेकर बात थम गई । ऐसे में अभी तक यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि दिशा शो में वापस आएंगी या नहीं । 

टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट