लाइव न्यूज़ :

टीवी एक्टर वरुण बडोला ने किया खुलासा, जल्दी ही निर्देशक के रूप में करेंगे शुरुआत

By भाषा | Updated: November 30, 2019 18:51 IST

अभिनेता ने कहा कि वह सोनी पर प्रदर्शित होने वाले अपने अगले टीवी शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ पर ध्यान दे रहे हैं और जल्दी ही इस परियोजना पर निर्देशक के रूप में काम करना शुरू करेंगे।

Open in App

प्रसिद्ध टेलीविजन कलाकार वरुण बडोला ने खुलासा किया है कि वह जल्दी ही निर्देशक के रूप में शुरुआत करने वाले हैं। बडोला खुद को निर्देशन के गुर सिखाने का श्रेय तिग्मांशु धूलिया को देते हैं जिनके साथ उन्होंने ‘हासिल’ और ‘चरस’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था।

बडोला ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, “मैं स्वीकार करता हूं कि जब मैं तिग्मांशु धूलिया के साथ काम कर रहा था तब मैं बहुत कुशल हाथों में था। उन्होंने मेरे भीतर वह खास ‘लेखन का कीड़ा’ घुसा दिया जो आज भी जिंदा है। मेरे अच्छे काम के लिए हुई प्रशंसा का श्रेय मैं उन्हें देना चाहता हूँ।”

अभिनेता ने कहा कि वह सोनी पर प्रदर्शित होने वाले अपने अगले टीवी शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ पर ध्यान दे रहे हैं और जल्दी ही इस परियोजना पर निर्देशक के रूप में काम करना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, “मैंने बहुत सी पटकथाएं लिखी हैं जिन पर काम चल रहा है लेकिन अभी मैं पूरे समय ‘मेरे डैड की दुल्हन’ पर काम कर रहा हूँ। निर्देशन जल्दी ही शुरू होगा।”

मेरे डैड की दुल्हन पिता-पुत्री के संबंधों को अपारंपरिक तरीके से दिखाने की कोशिश है और बडोला खुश हैं कि भारतीय टेलीविजन नए विचारों को अपना रहा है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट