लाइव न्यूज़ :

मां बनीं 'भाबीजी घर पर हैं' की 'अनीता भाभी' सौम्या टंडन, बेटे को दिया जन्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 19, 2019 10:27 IST

प्रेग्नेंसी के कारण सौम्या ने टीवी शो भाबीजी घर पर हैं से ब्रेक लिया था।

Open in App

भाबीजी घर पर हैं की अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन के घर खुशखबरी आई है। उनके घर एक नन्हा मेहमान आ गया है।  सौम्या के घर में किलकारियां गूंज रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सौम्या टंडन ने बेटे को जन्म दिया है।

प्रेग्नेंसी के कारण सौम्या ने टीवी शो भाबीजी घर पर हैं से ब्रेक लिया था।  जूम टीवी की खबर के अनुसार हाल ही में सौम्या ने एक बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले सौम्या टंडन ने एक फोटो पोस्ट किया था। इस फोटो में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। सौम्या ने इस फोटो के साथ लिखा था- सौम्या टंडन ने इस फोटो के साथ लिखा है- इससे पहले मैं अपने बेबी बंप को गुड बॉय कहूं।

प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होने शो को कुछ दिनों के लिए अलविदा कह दिया है। उन्होंने कब तक शो को छोड़ा है इस बारे में फिलहाल किसी को पता नहीं है। वहीं, सौम्या ने अभी तक बेटे के जन्म की आधिकारित जानकारी भी फैंस को नहीं दी है। 

सोशल मीडिया पर की थी घोषणा 

सौम्या ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। सौम्या ने प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए लिखा था-  मैं आज किसी जादूगर की तरह महसूस कर रही हूं। मुझे लगता है मैं सुपरहीरो बन गई हूं। मैं प्रेग्नेंट हूं और हर वक्त जीने की कोशिश कर रही हूं।सौम्या टंडन प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान देती थीं। वह सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो और फोटो भी शेयर करती थी। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट