लाइव न्यूज़ :

'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम राजेश कुमार को हुआ कोरोना, फैंस को इंस्टा स्टोरी के जरिए दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 27, 2020 18:12 IST

टीवी कलाकार राजेश कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देराजेश कुमार 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के अलावा 'बा बहू बेबी', 'खिचड़ी' और 'शरारत' जैसे हिट टीवी सीरियलों के लिए जाने जाते हैं।राजेश से पहले कई टीवी सेलेब्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

टीवी सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम राजेश कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए हैं। टीवी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की सूचना दी। पहले तो उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। मगर टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। ऐसे में अब वो होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं। इन दिनों राजेश 'एक्‍सक्यूज मी मैडम' की शूटिंग में बिजी थे। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

राजेश कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'मैं अपने सभी फैंस को बताना चाहूंगा कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मैं होम क्वारंटाइन में रह रहा हूं। मेरी अच्छे से देखभाल की जा रही है। मेरे लिए प्रार्थना करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हम जल्द ही स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल एक्‍सक्यूज मी मैडम के जरिए मिलेंगे। आप सभी को ढेर सारा प्यार।'

बता दें, राजेश कुमार 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के अलावा 'बा बहू बेबी', 'खिचड़ी' और 'शरारत' जैसे हिट टीवी सीरियलों के लिए जाने जाते हैं। मालूम हो, राजेश से पहले टीवी कलाकार नहीं हैं जोकि कोरोना पॉजिटिव पाए गए हों। उनसे पहले श्रेनु पारिख, मोहिना कुमारी सिंह और पार्थ समथान जैसे कई टीवी सेलेब्स कोरोनासंक्रमण झेल चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट