लाइव न्यूज़ :

'कसम तेरे प्यार की' फेम प्रणिता पंडित के घर गूंजी नन्हीं किलकारियां, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2020 15:50 IST

'कसम तेरे प्यार की' और 'कवच 2' जैसे टीवी सीरियलों में काम कर चुकीं प्रणिता पंडित एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने खुद फैंस के साथ ये गुड न्यूज़ शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रणिता ने छह साल पहले बिजनसमैन शिवि पंडित से शादी रचाई थीबेटी के पेरेंट्स बनकर दोनों बेहद खुश हैं

टीवी सीरियल 'कसम तेरे प्यार की' और 'कवच 2' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्रणिता पंडित के घर नन्हीं किलकारियां गूंजी हैं। प्रणिता एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। प्रणिता ने खुद फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। प्रणिता ने छह साल पहले बिजनसमैन शिवि पंडित से शादी रचाई थी। वहीं, बिटिया के माता-पिता बनकर कपल बेहद खुश है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, प्रणिता पंडित ने कहा, 'इस समय हमें जो नाम सूझे जो कोविड और क्वारंटाइन ही थे (हंसते हुए)। जब डॉक्टर ने बताया कि बेटी हुई तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हम एक बेटी ही चाहते थे। हमारी बेटी लॉकडाउन बेबी है और इस साल सिर्फ यही एक गुड न्यूज है जो मैंने इस साल सुनी है।' 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

उन्होंने कहा, 'मैं राशि पर विश्वास करती हूं। इसलिए बेटी के लिए तीन लेटर्स पर निकला है- D, T और Z ।।।वह और पति शिवि जल्द मिलकर एक नाम खोजेंगे। अभी के लिए मैं मातृत्व का आनंद ले रही हूं। मैं सुपरमॉम या परफेक्ट मॉम नहीं बनना चाहती, मैं सिर्फ मैं बनना चाहती हूं और अपनी क्षमता के अनुसार ही सब कुछ करना चाहती हूं।' 

अपनी बात को जारी रखते हुए प्रणिता पंडित ने कहा, 'मैंने पिछले पांच महीनों में बिल्कुल भी बाहर नहीं गई हूं। वहीं, मैं कुछ और समय तक घर में रहना चाहूंगी क्योंकि मैं हाल ही में मां बनी हूं और मैंने अपने बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहती हूं। हालांकि, ये ब्रेक ज्यादा लंबा नहीं होगा। मैं जल्द से जल्द काम पर वापस जाना चाहती हूं।'

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट