लाइव न्यूज़ :

समीर शर्मा के निधन से सदमे में हैं ऑनस्क्रीन पत्नी पूजा जोशी, कहा- पहले मुझे फेक लगी खबर

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 7, 2020 16:37 IST

टीवी एक्टर समीर शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने बुधवार रात को मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी पर लगा ली। वहीं, उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी पूजा जोशी सदमे में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे44 वर्षीय समीर शर्मा ने बुधवार रात को मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी पर लगा ली थीमलाड पुलिस के मुताबिक, समीर ने इसी साल फरवरी में अपार्टमेंट किराए पर लिया था

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टीवी इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीवी एक्टर और मॉडल समीर शर्मा ने मुंबई स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली।खबरों की माने तो समीर शर्मा का शव बुधवार रात को उनके घर में पंखे से लटकता हुआ मिला। वह मलाड वेस्ट में अहिंसा मार्ग पर स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में रह रहे थे। उनकी बॉडी किचन की छत से लटकी मिली। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वहीं, समीर के निधन से उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी पूजा जोशी काफी सदमे में हैं। बता दें, समीर और पूजा एकसाथ टीवी सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में काम करते थे। ई टाइम्स से बात करते हुए पूजा ने कहा, 'मुझे किसी का फोन आया और उन्होंने समीर के निधन की जानकारी दी। मैं शॉक्ड हो गई थी। शुरू में मुझे लगा कि ये फेक खबर होगी, लेकिन बाद में मैंने जब पता किया तो यह खबर सच साबित हुई। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसी क्या बात रही होगी जो उन्होंने ऐसा कदम उठाया।'

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'वह मेरे को-स्टार थे, लेकिन वह सेट पर खुद में बिजी रहते थे। सेट पर मस्ती होती थी, लेकिन वह अपने में रहते थे। वह काफी प्रोफेशनल थे।' मालूम हो, 44 वर्षीय समीर शर्मा ने बुधवार रात को मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी पर लगा ली। मलाड पुलिस के मुताबिक, समीर ने इसी साल फरवरी में अपार्टमेंट किराए पर लिया था। रात की ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने समीर शर्मा के शव को लटकता हुआ देखा था। एक्टर ने फरवरी में ही ये घर किराए पर लिया था।

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

समीर शर्मा ने टीवी के कई शोज में काम किया है। एक्टर क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अलावा कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, दिल क्या चाहता है, वीरानगली, वो रहने वाली महलों की, आयुष्मान भव, इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर, भूतू में नजर आए थे। इन दिनों वे सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में सौर्या महेश्वरी का रोल प्ले कर रहे थे। समीर की डेब्यू फिल्म हंसी तो फंसी थी। वे मूवी इत्तेफाक में भी नजर आए थे।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट