लाइव न्यूज़ :

65 वर्षीय डायरेक्टर ने कहा था 'टॉप उतारो', कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस का सनसनीखेज खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 7, 2020 10:58 IST

टेलीविजन इंडस्ट्री और वेब सीरीज में काम कर अपनी पहचान बना चुके एक एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर अपना बयान पेश किया है। एक्ट्रेस मल्हार राठोड़ ने इस पर खुलासा हाल ही में किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन इंडस्ट्री दोनों में काम पाने के लिए अभिनेता और अभिनेत्रियों को जमकर संघर्ष करना पड़ता है कई सेलेब्स बता चुके हैं कि इंड्रस्टी का सफर इतना आसान नहीं होता है

बॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन इंडस्ट्री दोनों में काम पाने के लिए अभिनेता और अभिनेत्रियों को जमकर संघर्ष करना पड़ता है। कई सेलेब्स बता चुके हैं कि इंड्रस्टी का सफर इतना आसान नहीं होता है।  ऐसे में कास्टिंग काउच को लेकर भी कई खुलासे होते रहते हैं।  हालांकि ये मामले अधिकांशतौर पर तब सामने आए हैं जब सेलेब्स ने अपनी पहचान बना ही होती है।

ऐसे ही टेलीविजन इंडस्ट्री और वेब सीरीज में काम कर अपनी पहचान बना चुके एक एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर अपना बयान पेश किया है। एक्ट्रेस मल्हार राठोड़ ने इस पर खुलासा हाल ही में किया है। मल्हार ने हाल ही में अपनी आप बीती साझा की है।  एक्ट्रेस ने बताया है कि उनको किन परेशानियों का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा है कि कई साल पहले जब मैं इंडस्ट्री में नई थी।

उस वक्त एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच का सामना किया था। मल्हार ने बताया है कि एक 65 साल के एक  डायरेक्टर ने उन्हें उतारने को कहा था। एक्ट्रेस उस समय इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। उन्होंने बताया कि वह उस वक्त काफी डर गई थीं।

मल्हार अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं  जिन्होंने इस तरह की परेशानी का सामना किया हो। कई बड़े बड़े चेहरे भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। कई सेलेब्स तो इस वजह से इंडस्ट्री को अलविदा भी कह चुके हैं। वहीं विद्या बालन, सुरवीन चावला जैसे सितारे भी अपने इस तरह के अनुभवों को साझा कर चुके हैं। 

हाल ही में एक्टर अर्जुन बिजलानी ने बताया था कि अगर आपका इंडस्ट्री में कोई कनेक्शन नहीं है तो आपके लिए काफी मुश्किल होती है। वहीं मल्हार ने कई परेशानियों को झलते हुए अब खुद की एक पहचान बना ली है।  मल्हार हॉटस्टार पर 'तेरे लिए ब्रो', 'सनसिल्क रियल एफएम' और 'होस्टेजेस' जैसी सीरीज में नजर आ चुकी हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब