लाइव न्यूज़ :

'नागिन 3' में जल्द होगी एक और बड़ी एंट्री, अब फैंस को आएगा डबल मजा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 24, 2018 15:54 IST

एकता कपूर के नए शो ‘नागिन 3‘ की शुरुआत छोटे पर्दे पर हो चुकी है। जिस दिन से शो आया है तभी से यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में धमाल मचा रहा है।

Open in App

मुंबई, 24 जून : एकता कपूर के नए शो ‘नागिन 3‘ की शुरुआत छोटे पर्दे पर हो चुकी है। जिस दिन से शो आया है तभी से यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में धमाल मचा रहा है। बीते दो हफ्ते से यह शो नम्बर एक की पायदान पर है। 

इस शो ने कई बड़े शो जैसे  ‘दस का दम’ और ‘डांस दीवाने’ जैसे कई शोज को पीछे छोड़ दिया है। नागिन के आगे सभी शो पस्त हो होते नजर आ रहे हैं। ‘नागिन 3‘ में इन दिनों विश खन्ना (अनीता हसनंदानी) अपने नागराज की मौत का बदला लेने में लगी हुई है।  नागराज विक्रांत की मौत के जिम्मेदार 10 लोगों को वह मौत के घाट उतार देना चाहती है, जिनमें से कई का तो काम तमाम हो ही चुका है।

 ऐसे में अब सीरियल में एक और नया तड़का लगने वाला है। खबर के अनुसार  जल्द ये सामने आएगा कि विश खन्ना बेला (सुरभि ज्योति) को मारने की कोशिश करेगी तभी बेला अपना असली रुप में सामने आएगी। दरअसल बेला भी विश की तरह ही एक नागिन है।  बेला नागराज विक्रांत की ही बहन होगी जोकि अपने भाई की मौत का ही बदला लेने आई है।

ऐसे में कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसी ट्विस्ट के साथ-साथ इस धमाकेदार सीरियल में एक और हसीना की एंट्री होने वाली है। इस सीरियल में एक और किरदार दिखने वाला है।

इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो इस सीरियल माहिरा शर्मा नजर आएंगी। माहिरा कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी है, लेकिन उनको सब टीवी के कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से ही पहचान मिली थी। ऐसे में इस नई एंट्री से फैंस को शो में और मजा आने वाला है। देखना होगा अब शो की टीआरपी और क्या नया रिकॉर्ड बनाती है। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट