लाइव न्यूज़ :

BB 13: बिग बॉस के घर पर छाया रोमांस का जादू, अब माहिरा और विशाल बिस्तर पर आए नजर

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 25, 2019 18:21 IST

कलर्स ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसमें विशाल-माहिरा दोनों प्यार में डूबकर बेडरूम से लेकर स्वीमिंग पूल तक रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'साथिया' फिल्म का गाना 'हे उड़ी उड़ी' सुनाई दे रहा है।

Open in App

बिग बॉस सीजन 13 में काफी लंबे समय से किसी न किसी बात पर बवाल चल रहा था। लेकिन जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ रहा है इसमें कई बदलाव नजर आ रहे हैं, साथ ही कई ट्विस्ट भी देखने को मिल रहे हैं। कलर्स टीवी ने आज के एपिसोड का हाइलाइट्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस हाइलाइट्स में पहले रश्मि और सिद्धार्थ रोमांस करते नजर आ रहे थे तो अब एक नए वीडियो में माहिरा और विशाल आपस में रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, इस नए एपिसोड में 'बिग बॉस' एक टास्क के अंतर्गत माहिरा और विशाल को एक रोमांटिक वीडियो बनाने का आदेश देते हैं। इस वजह से दोनों को रोमांस करना पड़ता है। माहिरा और विशाल के रोमांस को शूट करने की जिम्मेदारी पारस को दी गई है।

इससे पहले बिग बॉस के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर रश्मि और सिद्धार्थ का रोमांस करते हुए हाइलाइट्स वीडियो शेयर किया गया था। इस टास्क में इन दोनों का वीडियो शूट करने की जिम्मेदारी शहनाज को दी गई है।

कलर्स ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसमें विशाल-माहिरा दोनों प्यार में डूबकर बेडरूम से लेकर स्वीमिंग पूल तक रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'साथिया' फिल्म का गाना 'हे उड़ी उड़ी' सुनाई दे रहा है।

पहले रश्मि-सिद्धार्थ का रोमांस और फिर विशाल-माहिरा का रोमांस, यानी कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बिग बॉस सीजन 13 के इस एपिसोड में पहली बार इतना रोमांस देखने को मिलेगा।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानसिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब