लाइव न्यूज़ :

किश्वर मर्चेंट ने शेयर की बेबी बंप वाली तस्वीर, कहा- आधे से ज्यादा समय पूरा हो गया है लेकिन ये आसान नहीं था

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 19, 2021 11:04 IST

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की फोटो शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम नोट में लिखा कि कोविड के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से उन्हें इस समय अपने पति सयुश और परिवार के साथ बिताने का मौका मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकिश्वर अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने होने वाले बच्चे के लिए लिखी कुछ बेहद खास बातेंकिश्वर इन दिनों अपने पति सुयश और परिवार के साथ समय बिता रही हैंकिश्वर ने अपने बच्चे के लिए लिखा, यह दुनिया इतनी आसान नहीं है

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लॉकडाउन  में वह अपने  पति और परिवार के साथ समय बिता रही हैं। किश्वर मां बनने वाली हैं और ऐसे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी बंप की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए किश्वर ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का आधे से अधिक का समय पूरा कर लिया है लेकिन ये इतना आसान नहीं था। इसके अलावा उन्होंने अपने आने वाले बच्चे के लिए भी एक प्यारा सा नोट भी सोशल मीडिया पर लिखा है। 

किश्वर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

किश्वर ने बेबी बेप फ्लॉन्ट करती हुई अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'इस खूबसूरत सफर का आधे से अधिक समय पूरा हो गया। विश्वास नहीं हो रहा है लेकिन यह इतना आसान नहीं था । इस अवस्था में आप कभी बहुत खुश होते तो कभी बहुत इमोशनल, कभी घबराहट होती है। कभी आपका  मिजाज बदलता है जो मुझे पागल बना रहा है । फिर भी मैं इस समय में खुश हूं कि मुझे सुयश के साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है ।

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं हमेशा अपनी प्रेग्नेंसी का समय अलग तरीके से बिताना चाहती थी। कोविड की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण पति और परिवार के साथ समय व्यतीत कर पा रही हूं । मुझे मेरे माता-पिता का प्यार  मिल रहा है। इसके अलावा मेरा मासी मेरी हर जरूरी चीजों का ध्यान रखती है। मेरे ससुराल वालों मुझसे वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े रहते हैं । मेरे दोस्त जो मेरे साथ नहीं है लेकिन हमेशा मुझसे बात करते है ।'

किश्वर ने अपने बच्चे के लिए लिखा प्यारा नोट

 किश्वर ने पोस्ट के अंत में अपने होने वाले बच्चे के लिए एक प्यारा नोट लिखा, 'बेबी बू मैं तुमसे सिर्फ यही कहना चाहती हूं कि हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं और सभी आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे है । यह दुनिया रहने के लिए इतनी आसान नहीं है लेकिन मैं और आपके पापा इसी आपके लिए सुंदर बना देंगे । #sukishkababy'

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट