लाइव न्यूज़ :

KBC 11: किसान का बेटा बना इस सीजन का पहला करोड़पति, देखें वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 12, 2019 12:21 IST

अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी पर आने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। इस शो को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन का आगाज हो चुका है। हर बार की तरह से इस बार भी शो को अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं।

टीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन का आगाज हो चुका है। हर बार की तरह से इस बार भी शो को अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। कई प्रतियोगियों को इस बार भी हॉट सीट पर बैठने का  मौका मिला है। लेकिन अभी तक कोई भी प्रतियोगी करोड़पति नहीं बन गया है।

लेकिन अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल केबीसी को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। इसकी झलक एक क्लिप में फैंस को देखने को मिल गई है। हाल ही में सनोज राज नाम के एक प्रतियोगी ने एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया है और वह करोड़पति बन गया है। 

हाल ही में सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने सनोज और बिग बी का केबीसी खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जारी किए गए वीडियो में अमिताभ बच्चन बेहद खुशी से एक करोड़ बोलते नजर आ रहे हैं।इसके साथ सोनी टीवी ने लिखा, 'सनोज राज हमारे इस सीजन के पहले करोड़पति हैं। वे अब 7 करोड़ के लिए जैकपॉट सवाल अटेंप्ट करेंगे। क्या वे सफल होंगे? केबीसी में जानिए, इस गुरुवार और शुक्रवार रात 9 बजे।

सनोज बिहार के रहने वाले हैं। वह एक किसान के बेटे हैं। सनोज आईएएस बनकर समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। 15 सवालों के सही जवाब देकर करोड़पति बने सनोज से 7 करोड़ के लिए 16वां सवाल पूछा जाएगा। ये देखना दिलचस्प होगा कि सनोज 7 करोड़ रुपए जीत पाते हैं या नहीं। केबीसी टीआरपी की रेस में भी बना हुआ है। हर वर्ग के लोगों को ये शो खासा पसंद आता है। 

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पति
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीKaun Banega Crorepati Season 17: 11 अगस्त से शुरू होगा ‘कौन बनेगा करोड़पति-17’ का प्रसारण, अमिताभ बच्चन ने कहा- नया सीजन और नए प्रतिभागी, आओ खेलते हैं!

टीवी तड़काखतरे में कपिल शर्मा का करियर ! अब क्लीन कॉमेडी में उतरे समय रैना, 'KBC' में अमिताभ बच्चन को खूब हँसाया | Watch

बॉलीवुड चुस्की"सरोजिनी नायडू मेरे पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी सूरी के अंतरजातीय विवाह के समर्थन में थीं", अमिताभ बच्चन ने केबीसी के मंच पर किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की'कौन बनेगा करोड़पति 14' की शूटिंग पूरी, अमिताभ बच्चन ने दी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर

टीवी तड़काKBC 14: हर बार 'कौन बनेगा करोड़पति' में क्यों लौट आते हैं अमिताभ बच्चन, जानिए इस सवाल का बिग बी ने क्या दिया जवाब?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब