लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन नहीं इस एक्टर पर जान छिड़कती थीं काजोल, बेस्ट फ्रेंड करण जौहर ने किया खुलासा

By मेघना वर्मा | Updated: April 28, 2019 15:57 IST

कुछ दिनों पहले काजोल और करण में काफी झगड़ा भी हुआ था। जिसे कोल्ड वॉर कर सकते हैं। मगर करण ने उन्हें कॉफी विद करण पर इन्वाइट करके सारे शिकवे-गिले दूर भी किए थे।

Open in App

इंडस्ट्री के कुछ बेहद स्ट्रॉन्ग और खूबसूरत कपल्स की बात करें तो उनमें काजोल और अजय देवगन का नाम जरूर आता है। फिल्मों के ये सुपरस्टार जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर पसंद किये जाते हैं उतना ही लोग इनसे कपल्स गोल्स की भी इंस्पीरेशन लेते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि काजोल अजय देवगन से पहले किसी और बॉलीवुड एक्टर पर जान छिड़कती थीं। 

काजोल के सबसे करीबी दोस्त मानें जाने वाले करण जौहर ने हाल ही में टीवी के पॉपुलर शो कॉफी विद करण में शिरकत की। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे की पोल खोलनी शुरु कर दी। 30 साल से भी ज्यादा काजोल के साथ उनकी दोस्ती को लेकर भी उन्होंने कई राज खोले। इसी राज में करण जौहर ने बताया की अजय देवगन से पहले काजोल किसी और को पसंद करती थीं। 

अक्षय कुमार थे काजोल का क्रश

काजोल ने बताया कि वो पहली बार करण से एक डीजे पार्टी में मिली थीं। जहां वो पूरे थ्री पीस सूट में पहनकर आए थे। इसी के बाद वो करण पर जोर-जोर से हंसने भी लगी थीं।

तभी करण जौहर ने बताया कि दूसरी बार वो दोनों ऋषि कपूर के घर हिना के प्रीमियर पर मिले थे। उस समय काजोल अक्षय कुमार को बहुत पसंद करती थीं। 

पूरे प्रीमियर में अक्षय को ढूंढ रही थी काजोल

करण जौहर ने आगे बोलते हुए कहा कि पूरे प्रीमियर में काजोल अक्षय कुमार को ढूंढ रही थीं। मगर अक्षय कुमार मिले नहीं। बस वहीं से हमारी दोस्ती की शुरुआत हुई। इसी के बाद काजोल और करण ने पहली बार फिल्म दिल्लगी में साथ काम किया था।

पूरे शो पर दोनों अपने दोस्ती के किस्सों के अलावा दोनों ने फिल्मों से जुड़े कई राज खोले। कुछ दिनों पहले काजोल और करण में काफी झगड़ा भी हुआ था। जिसे कोल्ड वॉर कर सकते हैं। मगर करण ने उन्हें कॉफी विद करण पर इन्वाइट करके सारे शिकवे-गिले दूर भी किए थे। 

टॅग्स :काजोलकपिल शर्माकरण जौहरअक्षय कुमारअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?