प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तानी महिला को दिया जवाब- युद्ध नहीं चाहती लेकिन मैं देशभक्त हूं

By भाषा | Published: August 11, 2019 11:41 PM2019-08-11T23:41:51+5:302019-08-11T23:41:51+5:30

एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका को कहा, ‘‘सद्भावना दूत के तौर पर आप पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु युद्ध के खिलाफ उकसा रही हैं। मेरे जैसे लोगों ने आपके कारोबार में आपका समर्थन किया है।’’

I am Patriotic Priyanka Chopra Calm Response To Pak Woman At US Event | प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तानी महिला को दिया जवाब- युद्ध नहीं चाहती लेकिन मैं देशभक्त हूं

फाइल फोटो

Highlightsप्रियंका ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पर भारतीय लड़ाकू विमानों के हमले के लिए भारतीय वायु सेना को बधाई दी थी।प्रियंका ने ट्वीट किया था, ‘‘जय हिंद। भारतीय सैन्य बल।’’

अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अदाकारा प्रियंका चोपड़ा पर एक पाकिस्तानी महिला ने आरोप लगाया कि वह उनके देश के खिलाफ परमाणु युद्ध को उकसा रही हैं। पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका के पुराने ट्वीट के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत के तौर पर उनकी भूमिका पर सवाल किया।

दरअसल, प्रियंका ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पर भारतीय लड़ाकू विमानों के हमले के लिए भारतीय वायु सेना को बधाई दी थी। प्रियंका ने ट्वीट किया था, ‘‘जय हिंद। भारतीय सैन्य बल।’’ ब्यूटीकोन लॉस एंजिलिस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें श्रोताओं के बीच बैठी एक महिला कहती है कि वह पाकिस्तानी है और प्रियंका की ओर इशारा करती है।

महिला ने कहा, ‘‘सद्भावना दूत के तौर पर आप पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु युद्ध के खिलाफ उकसा रही हैं। मेरे जैसे लोगों ने आपके कारोबार में आपका समर्थन किया है।’’ इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने उस महिला के चुप होने का इंतजार किया और फिर उसे जवाब दिया।

प्रियंका ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के मेरे कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध ऐसी चीज नहीं है, जो मैं चाहती हूं लेकिन मैं देशभक्त हूं। मुझे अफसोस है, अगर मैंने उन लोगों की भावनाओं को आहत किया जो मुझसे प्यार करते हैं, जिन्होंने मुझे प्यार दिया है।’’

अदाकारा ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हम सभी के पास एक बीच का मार्ग होता है जिस पर हम सभी को चलना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे आप करती हैं। अब जिस तरह आप मेरी तरफ आई....चिल्लाओ मत। हम यहां प्यार के लिए आए हैं।'

Web Title: I am Patriotic Priyanka Chopra Calm Response To Pak Woman At US Event

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे