पहली भोजपुरी वेब सीरीज 'हीरो वर्दीवाला' का दमदार ट्रेलर रिलीज, आम्रपाली का रोमांस व निरहुआ का अंदाज फैंस को करेगा दीवाना
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 17, 2019 09:46 AM2019-01-17T09:46:45+5:302019-01-17T09:46:45+5:30
ऑल्ट बालाजी पर भारत की पहली भोजपुरी वेब सीरीज हीरो वर्दीवाला का ट्रेलर आज रिलीज किया गया।
ऑल्ट बालाजी पर भारत की पहली भोजपुरी वेब सीरीज हीरो वर्दीवाला का ट्रेलर आज रिलीज किया गया। ये पहली भोजपुरी वेबसीरीज है। इसमें लीड रोल में दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली फैंस को देखने को मिलने वाली हैं। ये जोड़ी इस बार नन अंदाज से फैंस को अपना दीवाना करेगी।
कैसा है ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार पुलिसवाले से होती है। दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' इस वेब सीरीज में पुलिस अफसर की भूमिका में दिखाई देते हैं। जो थोड़ा सा सरफिर दबंग टाइप है। वह लोगों को नेताओं के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का काम करता है। साथ ही जहां फैंस के सामने निरहुआ और आम्रुपाली दुबे रोमांस करते नजर आ रहे हैं उसे देखकर लग सकता है कि इसमें रोमांस का तड़का भी होगा।
दोनों का फैंस को ट्रेलर में ही एक किसिंग सीन भी देखने को मिलता है। संजय पांडे सीरीज में निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। ये पूरी तरह से मसालेदार सीरीज फैंस को मिलने वाली है।। इस फिल्म की कहानी सरकार का गुंडा राज, राजनीति और प्यार के ईद-गिर्द घूमती नजर आने वाली है। इतना ही नहीं सीरीज में संभावना सेठ का आइटम सांग का तड़का भी लगा है।
ये वेब सीरीज वेद प्रकाश शर्मा के लोकप्रिय उपन्यास वर्दी वाला गुंडा पर आधारित बताई जा रही है। हीरो वर्दीवाला के सारे एपिसोड 25 जनवरी से ऑल्ट बालाजी पर देखा जा सकता है। ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। ऐसे में अब फैंस को इस सीरीज के आने का इंतजार बेसब्री से हैं।