लाइव न्यूज़ :

दुखों के बीच गौरव चोपड़ा के घर आई खुशखबरी, वाइफ ने दिया बेटे को जन्म

By भाषा | Updated: September 15, 2020 13:48 IST

टीवी एक्टर और बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट गौरव चोपड़ा बेटे के पिता बने हैं। गौरव की वाइफ हिताशा ने बेंगलुरु के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में बेटे को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी एक्टर और बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट गौरव चोपड़ा बेटे के पिता बने हैं।गौरव की वाइफ हिताशा ने बेंगलुरु में बेटे को जन्म दिया है।

अभिनेता गौरव चोपड़ा और उनके पत्नी हितिशा चेरांदा सोमवार को बेटे के माता-पिता बन गए। चोपड़ा ने सोमवार रात को इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा की और अपने घर के दरवाजे पर लगी एक तख्ती की तस्वीर पोस्ट की जिसपर लिखा खा,“इट्स अ ब्वॉय”।

पिछले महीने केवल 10 दिनों के भीतर 41 वर्षीय चोपड़ा ने अपने माता-पिता को खो दिया था। उन्होंने कहा कि एसे समय में बच्चे का आना एक दैवीय हस्तक्षेप की तरह है। उन्होंने लिखा, “19-08-2020, 29-08-2020 और 14-09-2020. इन तीन तारीखों ने बहुत कम समय में जीवन का असल अर्थ समझा दिया है। उतार-चढ़ाव भरा सफर.... कभी ना खत्म होने वाला एक चक्र....जीवन की भावनात्मक और भौतिक परीक्षा.. और फिर आज यह दैवीय हस्तक्षेप और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।”

चोपड़ा ने अपने प्रशंसकों को लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। गौरव चोपड़ा टीवी धारावाहिक ‘उतरन’ और रियलिटी शो “बिग बॉस” सीजन 10 से मशहूर हुए थे। 2018 में उन्होंने हितिशा से शादी की थी। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट