लाइव न्यूज़ :

चार महीनों से लापता हैं कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर, जानें इसके पीछे की क्या है सच्चाई?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 30, 2018 09:43 IST

'सेल्फी मौसी' और 'नसीर' जैसे किरदारों के जरिए फैंस के दिलों में घऱ करने वाले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर दिसंबर 2017 से लापता हैं।

Open in App

मुंबई(30 मार्च):  छोटे पर्दे पर कॉमेडी शोज का बड़ा नाम रहे कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर को लेकर एक ऐसी खबर इन दिनों चर्चा में है जिससे उनके चाहने वाले दुख में हैं। दरअसल एक पोस्ट के बाद से कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ कहीं गायब हो गए हैं। द कपिल शर्मा शो में नजर आ चुके कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर पिछले 4 महीनों से लापता हैं।

 'सेल्फी मौसी' और 'नसीर' जैसे किरदारों के जरिए फैंस के दिलों में घऱ करने वाले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर दिसंबर 2017 से लापता हैं।  सिद्धार्थ सागर को 'द कपिल शर्मा शो' के साथ साथ 'कॉमेडी सर्कस' 'छोटे मियां बड़े मियां', 'चिंचपोकली टू चाइना', 'लाफ्टर के फटके' और 'कॉमेडी क्लासेस' जैसे शोज में दर्शक देख चुके हैं।

 इस हास्य कलाकार के गायब होने की खबर उनकी एक करीबी दोस्त सोमी सक्सेना ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा है क‍ि 'सिद्धार्थ सागर सेल्‍फी मौसी और नसीर जैसे किरदारों से अपनी पहचान बना चुके हैं, ये शख्स पिछले 4 महीनों से लापता है। उनको आख‍िरी बार 18 नवंबर 2017 को देखा गया था, कोई नहीं जानता कि वह इस समय कहां हैं।

वह मेरे अच्‍छे दोस्‍त हैं और उनको ढूंढने के लिए इस पोस्‍ट को ज्‍यादा से ज्‍यादा शेयर किया जाए। उनके इस पोस्ट के बाद ये खबर सुर्खियों में छा गई है। वहीं, सोशल मीडिया के उनके अकांउट देखे जाएं तो उनसे भी साफ हो रहा है वह सोशल मीडिया पर भी काफी समय से एक्टिग नहीं हैं।

हालांकि सोमी ने बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दिया था। वहीं, बॉलीवुड की साइट स्पॉटबॉय से बात करते हुए सोमी ने कहा- मैं सिद्धार्थ के पेरेंट्स पर दवाब बनाना चाहती थी। मैं उनकी मां से उससे बात करवाने की गुहार भी लगवाई लेकिन उन्होंने नहीं सुना उसके बाद मैंने ये कदम उठाया है। लेकिन पिछली रात सिद्धार्थ ने मुझसे बात की, उसने कहा कि वो ठीक है और दो दिन में मुझसे मिलेगा, इसके बाद मैंने वो पोस्ट डिलीट कर दिया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब