इस योग गुरु ने बीफ को बताया सस्ता प्रोटीन, दूरदर्शन ने ट्रेनर को दिखाया शो से बाहर का रास्ता

By मेघना वर्मा | Published: July 26, 2019 07:31 PM2019-07-26T19:31:21+5:302019-07-26T19:31:52+5:30

सोशल मीडिया पर तूल पकड़ते हुए दूरदर्शन ने अब इस पर एक्शन लिया है। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने जांच करने  का भरोसा दिलाया।

doordarshan replace ira trivedi after her viral video on beef | इस योग गुरु ने बीफ को बताया सस्ता प्रोटीन, दूरदर्शन ने ट्रेनर को दिखाया शो से बाहर का रास्ता

इस योग गुरु ने बीफ को बताया सस्ता प्रोटीन, दूरदर्शन ने ट्रेनर को दिखाया शो से बाहर का रास्ता

दूरदर्शन पर आने वाले योग कार्यक्रम की फेम और योगा एक्सपर्ट इरा त्रिवेदी को शो से बाहर कर दिया है। मामला योग ट्रेनी के पिछले कुछ ट्वीट्स से जुड़ा हुआ है। जिसके चक्कर में योग ट्रेनर को शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।

बता दें इरा ने हिंदू धर्म को इस्लाम से पिछड़ा बताया था। सिर्फ यही नहीं कुरान को ज्यादा प्रगतिशील भी बताया था। सोशल मीडिया पर वायरल उनके एक वीडियो में वह विवादित बातें कह रही हैं जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। 

वीडियो में इरा एक न्यूज चैनल से बातचीत में बीफ को प्रोटीन का सबसे सस्ता विकल्प बताया है। सोशल मीडिया पर वायरल उनके इस वीडियो में उनका जमकर विरोध हो रहा है। लोग उनके दूर्दशन से निकालने की मांग करने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर तूल पकड़ते हुए दूरदर्शन ने अब इस पर एक्शन लिया है। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने जांच करने  का भरोसा दिलाया। इसके बाद 25 जुलाई को दूरदर्शन के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडिल पर बताया कि अब यामिनी मुथाना योग सिखाएंगी।

बता दें इस मामले पर इरा ने सफाई भी दी थी। टीवी टुडे की खबर के अनुसार ये सब फर्जी है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि वह हिंदू धर्म के करीब हैं। साथ ही ये बताया कि वो शाकाहारी भी हैं। 
 

Web Title: doordarshan replace ira trivedi after her viral video on beef

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे