गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी के घर आई नन्हीं परी, कपल ने वीडियो पोस्ट कर फैंस को दी खुशखबरी

By मनाली रस्तोगी | Published: April 4, 2022 12:17 PM2022-04-04T12:17:58+5:302022-04-04T12:22:35+5:30

टीवी इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ियों में शुमार गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, देबिना और गुरमीत एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं।

Debina Bonnerjee And Gurmeet Choudhary Welcome A Baby Girl Watch Video | गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी के घर आई नन्हीं परी, कपल ने वीडियो पोस्ट कर फैंस को दी खुशखबरी

गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी के घर आई नन्हीं परी, कपल ने वीडियो पोस्ट कर फैंस को दी खुशखबरी

Highlightsगुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने फरवरी 2011 में शादी की थी। गुरमीत और देबिना शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने हैं।

मुंबई: टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उनकी पत्नी देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में ये गुड न्यूज जानकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। यही नहीं, फैंस लगातार कपल को ढेर सारी बधाई भी दे रहे हैं। बता दें कि गुरमीत ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें तीनों के हाथ नजर आ रहे हैं। ये वीडियो काफी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वहीं, वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "अत्यंत कृतज्ञता के साथ हम अपनी "बेबी गर्ल" का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।" इस कैप्शन के साथ गुरमीत चौधरी ने ये भी बताया कि उनकी बेटी का जन्म तीन अप्रैल 2022 को हुआ है। फिलहाल, गुरमीत के इस पोस्ट पर फैंस के साथ कई सेलेब्रिटीज भी कमेंट करके शुभकामनाएं दे रहे हैं। मालूम हो, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने फरवरी 2011 में शादी की थी। ऐसे में अब दोनों एक प्यारी सी बच्ची के पेरेंट्स बन गए हैं।

मालूम हो, गुरमीत और देबिना की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ियों में से एक है। दोनों को अक्सर ही कपल गोल्स देते हुए देखा जाता है। ऐसे में फैंस के बीच ये जोड़ी काफी हिट है। बता दें कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी एकसाथ टीवी शो ‘रामायण’ में भी नजर आ चुके हैं। दोनों ने इस शो में श्रीराम और सीता का किरदार निभाया था। फिलहाल, पिछले सात सालों से देबिना टेलेविजन इंडस्ट्री से दूर हैं।

Web Title: Debina Bonnerjee And Gurmeet Choudhary Welcome A Baby Girl Watch Video

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे