रामायण और महाभारत का चला जादू, लॉकडाउन में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची टीवी दर्शकों की संख्या

By भाषा | Published: April 2, 2020 09:47 PM2020-04-02T21:47:21+5:302020-04-02T21:47:21+5:30

 कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के चलते लॉकडाउन में लोग घरों में ऊबे नहीं, इसलिए टेलीविजन पर पुराने धार्मिक धारावाहिक रामायण और महाभारत फिर से लौट आए हैं।

Coronavirus lockdown TV channels break all records | रामायण और महाभारत का चला जादू, लॉकडाउन में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची टीवी दर्शकों की संख्या

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsलोग खबरों तथा इंफोटेनमेंट श्रेणी को देखना अधिक पसंद कर रहे हैं। शनिवार (28 मार्च) से इन धारावाहिकों का प्रसारण दूरदर्शन और डीडी भारती चैनल पर किया गया।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण पर रोकथाम के लिये लागू 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान टीवी दर्शकों की संख्या 37 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गयी है। ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि पूरी दुनिया में लॉकडाउन की वजह से टीवी दर्शकों की संख्या बढ़ी है। बार्क ने कहा कि 27 मार्च से शुरू सप्ताह के दौरान बढ़े दर्शकों में पुरुषों की संख्या अधिक है।

लोग खबरों तथा इंफोटेनमेंट श्रेणी को देखना अधिक पसंद कर रहे हैं। उसने कहा कि दैनिक दर्शकों की संख्या औसतन 6.2 करोड़ रोजाना बढ़ी है। लोगों ने सप्ताह के दौरान टीवी देखने में 1,200 अरब मिनट खर्च किये। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के चलते लॉकडाउन में लोग घरों में ऊबे नहीं, इसलिए टेलीविजन पर पुराने धार्मिक धारावाहिक रामायण और महाभारत फिर से लौट आए हैं। भारत सरकार ने इन धारावाहिकों का फिर से प्रसारण करने का फैसला लिया था।

शनिवार (28 मार्च) से इन धारावाहिकों का प्रसारण दूरदर्शन और डीडी भारती चैनल पर किया गया। निर्माता रामानंद सागर वाली 'रामायण' के पहले एपिसोड का प्रसारण दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर सुबह नौ बजे और दूसरे एपिसोड का प्रसारण रात नौ बजे किया जा रहा है।

Web Title: Coronavirus lockdown TV channels break all records

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे