लाइव न्यूज़ :

सुनील ग्रोवर का खुलासा- घर में सभी के सो जाने पर साड़ियों में सजते हैं कॉमेडियन, बताई ये बड़ी वजह

By अनिल शर्मा | Updated: July 9, 2021 13:39 IST

नील ग्रोवर से सवाल किया गया- एक आर्टिस्ट के तौर पर, क्या आप अपने पॉपुलर कैरेक्टर को याद करते हो, खासतौर पर गुत्थी और रिंकू भाभी? या फिर आप मूव ऑन कर गए? सुनील ग्रोवर ने जवाब में कहा कि ये उनकी बेशकीमती संपत्ति है।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील ग्रोवर हाल ही में सनफ्लॉवर वेब शो में दिखाई दिए थेइन दिनों वे कई फिल्मों पर काम कर रहे हैंवे अभी भी टीवी पर निभाए अपने करिदारों को काफी मिस करते हैं

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी वेब सीरीज सनफ्लॉवर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। टीवी से थोड़ी दूरी बना चुके हैं और फिल्मों की तरफ ध्यान दे रहे हैं। हालांकि वे टीवी को काफी मिस करते हैं। अपने एक हालिया इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने टीवी खासकरके कपिल शर्मा शो पर निभाए महिला किरदारों के बारे में खुलकर बोला है। 

द कपिल शर्मा शो पर गुत्थी और रिंकू भाभी के किरदार में सुनील ग्रोवर ने काफी लोकप्रियता हासिल की। लेकिन कपिल संग विवादों के बाद खुद को शो से अलग कर लिया था। हालांकि वे अभी भी इन किरदारों को बुरी तरह मिस करते हैं। 

सुनील ग्रोवर से सवाल किया गया- एक आर्टिस्ट के तौर पर, क्या आप अपने पॉपुलर कैरेक्टर को याद करते हो, खासतौर पर गुत्थी और रिंकू भाभी? या फिर आप मूव ऑन कर गए? सुनील ग्रोवर ने जवाब में कहा कि ये उनकी बेशकीमती संपत्ति है।

कॉमेडियन ने आगे कहा, अभी भी मेरी अलमारी में सारे सूट, साड़िया, ब्लाउज और जूलरी पड़ी है। उन्होंने बताया कि जब भी उन्हें उन कैरेक्टर्स की याद आती है वे आलमारी खोल उन्हें देख लेते हैं। ये भी कहा कि कभी कभी उनको बाहर निकालकर धूप भी लगा देता हूं।

सुनील ने उन किरदारों को अपने लिए बेशकीमती संपत्ति बताया। यही नहीं कॉमेडियन के मुताबिक घर में जब सभी लोग सो जाते हैं वे उन कपड़ों को पहनते हैं। बकौल सुनील-जब मेरे घर में सभी सोते हैं, तो मैं कभी-कभी उन कपड़ों को पहन लेता हूं और पुरानी यादों की गलियों में चला जाता हू।

टॅग्स :सुनील ग्रोवरटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट