लाइव न्यूज़ :

क्या Bigg Boss के घर में श्रीसंत को बार-बार टारगेट करना है षडयंत्र, जानिए-लो टीआरपी से लेकर शो की पूरी सच्चाई!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 5, 2018 14:34 IST

बिग बॉस  सीजन 12 में शों को टीआरपी नहीं मिल पा रही हैं।शो को टीआरपी न मिलने की वजह से सलमान खान अब शुक्रवार को भी वीकेंड का वार करेगें।

Open in App

बिग बॉस  सीजन 12 फाइनल की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन फिर भी शों को टीआरपी नहीं मिल पा रही हैं।  दर्शकों को टीआरपी के हिसाब से इस बार शो कुछ खास पसंद नहीं आ रहा हैं।बार्क रिपोर्ट के मुताबिक शो की टीआरपी टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हैं। शुरुआत में केबीसी रियल्टी शो ने टॉप 5 में अपनी जगह बना ली थी। वहीं नागिन-3 की टीआरपी नंबर वन पर रही है। पिछले सीजन बिग बॉस 11 में भी शों को कुछ खास टीआरपी नहीं मिल पाई थी, लेकिन  बिग बॉस 10वें सीजन में शों टॉप 5 में अपनी जगह बना ली थी। आइए आज आपको बताते हैं शो में किस तरह के तड़के लगाकर शो को फैंस के बीच मजेदार बनाया जा रहा है

कई बार टास्क कार्य रद्द होना,हो सकता है कारण

वैसे तो सलमान खान हर हफ्ते वीकेंड के वार में घरवालों की क्लास लगाते रहते हैं। बार-बार टास्क के दौरान घरवाले किसी भी फैसले पर नहीं पहुंच पाते हैं। जैसे बीबी पंचायत में संचालक किसी भी निर्णय को नहीं ले पाए ,आखिरकार बिग बॉस को अंत में बीबी पंचायत टास्क रद्द करना पड़ा। उसी हफ्ते में बिग बॉस द्वारा दूसरा कैप्टेन्सी टास्क कार्य घरवालों को दिया गया। जिसमें प्रतिनिधियों को अपनी  तलवार मियान में रखनी हैं। घरवालों के व्यव्हार को देखते हुए,यह कार्य भी बिग बॉस द्वारा टास्क कार्य रद्द करना पड़ा। ऐसे ना जाने कितनने ही टास्ट शो में बिना कारण रद्द हुए। 

श्री का झगड़ा श्रीसंत और रोहित के बीच टास्क के दौरान एक बार फिर से झगड़ा हुआ। यह टास्क स्कूल बस का था,जिसमें बताया गया कि जो भी सदस्य टास्क को जीतता है,वो सीधा-सीधा सेमी फाइनल में पहुंच जाएगा। रोहित बार-बार अभद्र तरीके से श्रीसंत को उकसा रहे थे ,गालियां दे रहे थे। रोहित ने श्रीसंत को फटीचर इंसान भी कहा। वही श्रीसंत ने आपा खोते हुए,रोहित पर हाथ छोड़ने के लिए मजबूर हो गए। कहा जा रहा है कि जान कर मेकर्स शो में झगड़ों का रूप दे रहे  हैं ताकि बाहर बैठी जनता शो देखने पर मजबूर हो और शो को थोड़ा प्यार मिले।

रिश्ते निभाए

इस सीजन में देखा जाए तो घरवालों ने टास्क पर कम, रिश्ते निभाने पर ज्यादा ध्यान दिया हैं। जैसे श्रीसंत को हमेशा शो में मशहूर टीवी एक्टर दीपिका कक्कड़ की फिकर रहती है। इस सीजन के दौरान श्रीसंत ने कई बार टास्क को बीच में ही छोड़ देते है। घर में लगभग सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे को गाली देते नजर आते है,जैसे सुरभि,श्रीसंत आदि।

शों को टीआरपी न मिलने का कारण यह भी हो सकता हैं कि दर्शक बिग बॉस के घर वालों का बर्ताव अच्छा नहीं लग रहा है। वोटिंग की बात करें तो श्रीसंत सबसे ज्यादा वोट पानें वाले इस घर के कंटेस्टेंट हैं वहीं दूसरे नंबर पर दीपिका कक्कड़ है। शो के हिसाब से  श्रीसंत गेम में रुचि नहीं दिखा पाते ,जिससे वो अपने दर्शकों को खुश नहीं कर पा रहे हैं। जो दर्शकों को उम्मीद है श्रीसंत से,शायद वो शो के हिसाब से अच्छा नही खेल पा रहे है। बाकी कंटेस्टेंट अगर टास्क में टास्क में हिस्सा लेते है,तो वो अपने बुरे व्यव्हार से दर्शकों को पसंद नही आते। शायद इसी वजह से टीआरपी के हिसाब से ऑडियंस इस शो को देखने में रुचि नही दिखा रही है। 

वीकेंड पर जल्द आएंगे सलमान खान कहा जा रहा है कि शो को टीआरपी न मिलने की वजह से ही सलमान खान अब शुक्रवार को भी वीकेंड का वार करेगें। पिछले हफ्ते नामिनेट सदस्यों को घर से बेघर नहीं किया गया। शो में बिग बॉस टीम द्वारा बार-बार परिवर्तन कर रहा है। इस हफ्ते वीकेंड के वार पर पिछले हफ्ते के नामिनेट सदस्य रोमिल,दीपिका कक्कड़,दीपक ठाकुर,जसलीन और मेघा हैं। इस हफ्ते की वोटिंग के हिसाब से नामिनेट सदस्य को घर से बेघर किया जाएगा। फिलहाल श्रीसंत और रोहित के बीच हुए झगड़े पर देखते हैं ,सलमान खान का क्या रिएक्शन रहता है?

फिलहाल शो फैंस को पूरा तरह से कंफ्यूज कर रहा है। फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर बिग बॉस के अंदर क्या चल रहा है। 

(दुष्यंत राघव)         

टॅग्स :बिग बॉस 12सलमान खानएस श्रीसंत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब