लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 12: जब बिग बॉस में पहुंचे सीजन 11 के 'मास्टर माइंड' विकास गुप्ता, घरवालों को दिखाया आईना

By मेघना वर्मा | Updated: September 28, 2018 08:42 IST

Bigg Boss Season 12 Day 11 Updates,Highlight in Hindi: विकास गुप्ता ने जहां दीपिका कक्कड़ को दोगला बताया वहीं करनवीर से उन्होंने निराशा जाहिर की।

Open in App

टेलीविजन पर आने वाले सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस में विवाद और तूतू- मैंमैं ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। कलर्स चैनल के इस शो के 11 वें दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ। दिन की शुरूआत में तो सब सही रहा मगर ट्ववीस्ट शुरू हुआ घर के अंदर एक खास मेहमान के आने से। 

जी हां ये कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस सीजन 11 के ही मास्टर माइंड कहे जाने वाले और एक्स- कंटेस्टेंट विकास गुप्ता थे। विकास ने एक आईने के साथ घर में एंट्री ली और सभी घरवालों को दिखाकर उनकी कमियां बताई।

 

जब एक-एक कर घर वालों को उनके बारे में बताया जा रहा था तो कुछ को गुस्सा भी आ रहा था और कुछ इस बात से इंकार भी करते नजर आए और कुछ ने आंसुओं को अपना हथियार बना लिया। 

विकास गुप्ता ने जहां दीपिका कक्कड़ को दोगला बताया वहीं करनवीर से उन्होंने निराशा जाहिर की। विकास ने कहा की करनवीर में लीडरशीप क्वालिटी है जिसका इस्तेमाल वो बिल्नकुल हीं कर रहे हैं।

इन सभी में बहस तब छिड़ गई जब श्रीसंत, जसलीन और रोमिल के बीच बीते दिन खेले  गए लग्जरी बजट टास्क में हुई हरकतों को लेकर चर्चा शुरू हुई। ये बहस इतनी ज्यादा हो गई कि श्रीसंत बिग बॉस को मेन गेट खोलने के लिए और वापिस घर जाने के लिए बोलने लगे। 

आपको बता दें पिछले दिन जसलीन ने बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने वॉशरुम एरिया में अनूप जलोटा को किस करते नजर आई थीं।  जसलीन ने एक बार नहीं बल्कि दो बार अनूप को किस किया था। पहली बार माथे पर तो दूसरी बार गाल पर। इसको देख सभी घर वाले हैरान रह गए थे। इस घटना के बाद करणवीर तो अनूप जलोटा से ये भी कहते नजर आए कि लिप किस अभी बाकी है। 

  

टॅग्स :बिग बॉस 12विकास गुप्तादीपिका कक्कड़
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काशोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने पहली बार साझा किया बेटे का चेहरा, बताया उन्होंने इसमें क्यों की देरी

टीवी तड़काससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ बनी मां, पति शोएब इब्राहिम ने प्रीमैच्योर डिलीवरी के बारे में की बात

बॉलीवुड चुस्की'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ के घर गूंजेगी किलकारी, डिलीवरी डेट आई सामने

बॉलीवुड चुस्कीRubina Dilaik Pics: रुबीना दिलैक ने दिखाया सिजलिंग अवतार, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में मचा रही हैं घमाल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीविकास गुप्ता ने ट्विटर पर मशहूर हस्तियों को लगाई लताड़, कहा सिद्धार्थ की मां के साथ खड़ी है उनकी बेटियां और शहनाज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब