लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13: इन 5 कंटेस्टेंट पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, जानिए कौन है इस लिस्ट में

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 19, 2019 18:29 IST

इस बार नॉमिनेशन प्रक्रिया एकदम अलग और इंटरेस्टिंग तरीके से हुई। इस बार घरवालों को अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को बचाया।

Open in App

सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 13 में आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। इस बार नॉमिनेशन प्रक्रिया एकदम अलग और इंटरेस्टिंग तरीके से हुई। इस बार घरवालों को अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को बचाया। इस मजेदार प्रक्रिया में कंफेशन रूम में जाकर किन्हीं दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन से सुरक्षित करना था।

नॉमिनेशन टास्क में शेफाली जरीवाला ने हिमांशी और आरती को बचाया। सिद्धार्थ शुक्ला ने असीम और शहनाज को बचाया। शहनाज ने पारस और हिमांशी को बचाया। हिमांशी ने असीम और हिंदुस्तानी भाऊ को बचाया। आरती ने शेफाली और शहनाज को बचाया। पारस छाबड़ा ने माहिरा और खेसारी लाल को बचाया। देवोलीना ने रश्मि देसाई और शेफाली जरीवाला को बचाया। रश्मि देसाई ने देवोलीना और हिंदुस्तानी भाऊ को बचाया।  माहिरा ने पारस और विशाल को बचाया।

इस टास्क में जिस कंटेस्टेंट को एक वोट मिला है उसे नॉमिनेट किया गया। नॉमिनेशन में रश्मि देसाई, देवोलीना, आरती सिंह और खेसारी लाल यादव के नाम सामने आए। वहीं, बीबी ट्रांसपोर्ट टास्क में बिग बॉस द्वारा दंड मिलने पर सिद्धार्थ शुक्ला पहले से ही नॉमिनेट हैं। यानी कुल मिलाकर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए ये 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट का सफर शो में खत्म हो जाएगा।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब