लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले ही आपस में भिड़े तहसीन-शेफाली, रश्मि-सिद्धार्थ की वजह से हुई बहस

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 1, 2019 12:23 IST

सीक्रेट रूम में बैठकर तहसीन पूनावाला, शेफाली जरीवाला और खेसारी लाल यादव को घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट को 1 से 10 तक की रेटिंग देनी है। ये रेटिंग ऐसे लोगों को देनी है जो शो में सबसे ज्यादा दोगले हैं। इस दौरान तहसीन-शेफाली की जमकर बहस हुई।

Open in App

बिग बॉस यानि विवादों का घर, जिसमें रोज कुछ ना कुछ बवाल होता ही रहता है। हर दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। अब धीरे-धीरे बिग बॉस 13 शो रोमांचक मोड़ ले रहा है। बिग बॉस में कुछ दिनों पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए तहसीन पूनावाला और शेफाली जरीवाला की एंट्री का ऐलान हुआ था। अब बिग बॉस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट हुआ है जिसमें यह दिखाया गया है कि कैसे बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले ही तहसीन और शेफाली आपस में भिड़ जाते हैं।

सीक्रेट रूम में बैठकर तहसीन पूनावाला, शेफाली जरीवाला और खेसारी लाल यादव को घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट को 1 से 10 तक की रेटिंग देनी है। ये रेटिंग ऐसे लोगों को देनी है जो शो में सबसे ज्यादा दोगले हैं या यूं कहें कि डबल फेस वाले लोग हैं। रेटिंग के दौरान शेफाली जरीवाला रश्मि देसाई को सबसे बड़ी दोगली बताती हैं। लेकिन तहसीन पूनावाला सिद्धार्थ शुक्ला को दोगला बताते हैं। तहसीन सिद्धार्थ को दोगला पंती का टैग देते हुए नंबर वन पर रखते हैं। ये सुनकर शेफाली तहसीन की इस बात पर सहमत नहीं होती हैं और वो कहती हैं कि सिद्धार्थ बिल्कुल दोगले नहीं हैं। वो जो हैं बिल्कुल डायरेक्ट हैं और ऐसा कहकर शेफाली गुस्सा होकर वहां से चली जाती हैं। यानि रेटिंग के दौरान तहसीन और शेफाली आपस में भिड़ जाते हैं।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब