लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 13: फिसल गई सलमान खान की जुबान, कोएना मित्रा को बुला बैठे कैटरीना कैफ

By मेघना वर्मा | Updated: September 30, 2019 16:32 IST

बिग बॉस के शुरू होते ही इसमें वाद-विवाद का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अब देखना होगा इस सीजन क्या नया धमाल मचता है।

Open in App
ठळक मुद्दे'बिग बॉस 13' की शुरुआत हो चुकी है।इस बार घर की 12वीं कंटेस्टेंट बनकर पहुंची हैं एक्ट्रेस कोएना मित्रा।

टीवी के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। बिग बॉस के घर में 13 कंटेस्टेंस की एंट्री हो चुकी हैं। शो में रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, दलजीत कौर और देवोलीना भट्टाचार्या के साथ-साथ बॉलीवुड की एक्ट्रेस कोयना मित्रा ने हिस्सा लिया है। शो का शुरुआत शानदार तरीके से हुई है। देर रात तक चलने वाले इस शो पर फैंस को तब और मजा आ गया जब सलमान खान की जुबान फिसल गई और वो कोएना मित्रा को कैटरीना कैफ बुला बैठे।

कोएना मित्रा की एंट्री देखने लायक थी। ब्लैक आउटफिट में कोएना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कोएना मित्रा घर में 12वें प्रतिभागी के रूप में गई हैं। वहीं कोएना का परिचय देते हुए सलमान खान की जुबान फिसल गई और उन्होंने कोएना को कैटरीना बुला दिया। इस बात का अंदाजा खुद सलमान खान को भी हो गया था। जिसके बाद वो खुद भी हंसने लगे।

 घर में केवल 5 मेल बाकी सभी फीमेल कंटेस्टेंट हैं। ऐसे में घर में सभी की एंट्री भी खास तरीके से होस्ट सलमान खान ने करवाई। स्टेज पर भी घर के कामों का बंटवारा जहां हो गया वहीं बेड पार्टनर भी फिक्स कर दिए गए।

इस बार बिग बॉस में छोटे पर्दे के कई स्टार्स शो में शिरकत करने पहुंचे हैं। ऐसे में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला भी इस बार शो का हिस्सा बने हैं। इसी बीच दोनों को लेकर घर की मालकिन अमीषा पटेल ने खास खुलासा सभी के सामने किया।

अमीषा ने इशारों इशारों में बताया कि दोनों एक शो के दौरान दोस्त से कुछ ज्यादा बढ़कर थे। यानि दोनों कपल थे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है कि दोनों एक्स कपल हैं। इससे पहले भी खबरें आईं थी कि दोनों निजी रिश्तें का कारण सेट पर भी तनातनी को पेश करने लगे थे।

वहीं, रश्मि और सिद्धार्थ को एक ही बेड भी शेयर करने को दिया गया है। घर में घुसते ही सिद्धार्थ ने रश्मि से कहा कि क्या हम एक ही बेड पर सोएंगे। इस पर रश्मि ने इंकार कर दिया वहीं, एक्टर ने कहा है कि ये बिग बॉस का नियम है इसको करना ही होगा।

बिग बॉस के शुरू होते ही इसमें वाद-विवाद का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अब देखना होगा इस सीजन क्या नया धमाल मचता है।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब