लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर में अब रश्मि के इस खास दोस्त की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, दोनों एक दूसरे को कर चुके हैं डेट

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 2, 2019 11:28 IST

इससे पहले बिग बॉस के घर में तीन कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरें सामने आईं थी। इन तीन कंटेस्टेंट में 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला, राजनीति के एक्सपर्ट तहसीन पूनावाला और भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के नाम शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल तीनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को एक सीक्रेट रूम में बंद करके रखा है।'बिग बॉस 13' में 'चंद्रकांता' सीरियल के एक्टर की भी होगी वाइल्ड कार्डर एंट्री।

टीवी के सबसे विवादित शो यानी कि बिग बॉस को पूरा एक महीना बीत चुका है। अब यह शो धीरे-धीरे उस स्टेज पर आ गया है जहां कभी भी कोई भी ट्विस्ट आ सकता है। अब इस शो में एक नया ट्विस्ट ये देखने को मिलेगा कि घर में रश्मि देसाई के एक खास दोस्त की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। रश्मि का यह दोस्त एक समय में उन्हें डेट भी कर चुका है।

हम जिस वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की बात कर रहे हैं वह टीवी एक्टर अरहान खान है जो कि एंड टीवी के सीरियल 'बढ़ो बहू' में नजर आ चुके हैं। अरहान और रश्मि की काफी अच्छी दोस्ती है। एक समय ऐसा भी था जब रश्मि और अरहान एक दूसरे को डेट करते थे।

खबरें तो यह भी आ रही हैं कि 'बिग बॉस 13' में 'चंद्रकांता' सीरियल के एक्टर विशाल आदित्य सिंह भी वाइल्ड कार्डर एंट्री कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस सीजन 13 में आने के लिए विशाल से बात चल रही है लेकिन यह खबर अब तक कंफर्म नहीं हो पाई है। विशाल ने हाल ही में ‘नच बलिए 9’ में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुल्ली के साथ भाग लिया था। यानी कुल मिलाकर दो और नए कंटेस्टेंट्स की बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री होना बाकी है।

बीते दिनों की अगर हम बात करें तो इससे पहले बिग बॉस के घर में तीन कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरें सामने आईं थी। इन तीन कंटेस्टेंट में 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला, राजनीति के एक्सपर्ट तहसीन पूनावाला और भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के नाम शामिल थे। फिलहाल इन तीनों कंटेस्टेंट को एक सीक्रेट रूम में बंद करके रखा है। घर के चौथे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं हिन्दुस्तानी भाऊ जो कि एक यूट्यूबर हैं। लेकिन इनका अभी घरवालों से मिलना बाकी है। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब