लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 13: मालकिन अमीषा पटेल ने दिया घरवालों को पहला टास्क, राशन के लिए करना होगा ये काम

By मेघना वर्मा | Updated: September 30, 2019 17:49 IST

इस बार शो में रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, दलजीत कौर और देवोलीना भट्टाचार्या के साथ-साथ बॉलीवुड की एक्ट्रेस कोयना मित्रा ने हिस्सा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'बिग बॉस' का 13 वां सीजन शुरू हो गया है।इस सीजन में अमीषा पटेल घर की मालकिन बनकर आई हैं।

टीवी के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। बिग बॉस के घर में 13 कंटेस्टेंस की एंट्री हो चुकी हैं। वहीं आज रात से ही शो में टास्क और घर के राशन के लिए लड़ाई शुरू हो चुकी है। शो के मेकर्स ने बिग बॉस का एक वीडियो चंक जारी किया है। जिसमें कंटेस्टेंट घर के लिए राशन जमा करने के टास्क में लगे हैं। 

वीडियो में दिखाया गया है कि घर की नई मालकिन अमीषा पटेल घर के अंदर दिखी हैं। वहीं पहले ही एपिसोड में अमीषा घरवालों के कहती दिखेंगी कि इस शो में खून-पसीने की कमाई कमानी होगी। इस वीडियो में अमीषा घर के कुछ राशन लेकर भी पहुंची हैं। जिसे घरवालों को माउथ टू माउथ पास करके दूसरे बॉक्स में रखना होगा। जिसने भी उस राशन को हाथ लगाया तो उसे वापिस से दूसरे बॉक्स में डालने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

ये टास्क देखने में है तो मजेदार मगर प्रतिभागियों के बीच इसी टास्क के बाद से अनबन शुरू होती भी नजर आएगी। ये शो सोमवार को टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं देखना होगा कि ये ड्रामा अभी और क्या-क्या मोड़ लेता है। 

इस बार शो में रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, दलजीत कौर और देवोलीना भट्टाचार्या के साथ-साथ बॉलीवुड की एक्ट्रेस कोयना मित्रा ने हिस्सा लिया है। शो का शुरुआत शानदार तरीके से हुई है। देर रात तक चलने वाले इस शो पर फैंस को तब और मजा आ गया जब सलमान खान की जुबान फिसल गई और वो कोएना मित्रा को कैटरीना कैफ बुला बैठे।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13अमीषा पटेलसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब