लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 12 : जब देर रात नींद में चलने लगी सृष्टि और भड़क गए श्रीसंत, सिंगल्स ने जीत लिया लग्जरी बजट टास्क

By मेघना वर्मा | Updated: September 27, 2018 08:48 IST

बिग बॉस ने टास्क में जीत का फैसला इस बात से तय किया की कौन सी टीम 2 मिनट से ज्यादा कुर्सी पर बैठ पाई।

Open in App

कलर्स चैनल के सबसे विवादित शो बिग बॉस के दसवें दिन भी घरवालों के बीच बहस देखने को मिली। समुद्री लुटेरे के लग्जरी बजट टास्क के दूसरे दिन सिंगल्स नें बाजी मार ली। वहीं दूसरी ओर जसलीन और अनूप जलोटा का रोमांस भी ऑन स्क्रीन देखने को मिला। शो के 10वें दिन की शुरूआत हुई वेकअप सॉग हम भी है जोश में से। बिग बॉस के दिए हुए लग्जरी बजट टास्क का ये दूसरा दिन था। टास्क खत्म होने के बाद पता चला की जहां सिंगल्स के पास भी 2 रिंग थे वहीं जोड़ियों ने भी 2 रिंग अपने कब्जे में कर रखा था। 

बिग बॉस ने टास्क में जीत का फैसला इस बात से तय किया की कौन सी टीम 2 मिनट से ज्यादा कुर्सी पर बैठ पाई। इसके बाद बिग बॉस ने सिंगल्स को जीता हुआ घोषित कर दिया जिससे सिंगल्स काफी खुश दिखे। बता दें इस टास्क में सिंगल सदस्य लुटेरे बने थे और जोड़ियों को कुर्सी पर बैठना था। 

इसी एपीसोड में जसलीन और अनूप जलोटा ने भी सुर्खियां बटोरीं। पहली बार अनूप और जसलीन के बीच एक रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। उन दोनों का ही एक वीडियो सामने आया जिसमें जसलीन अनूप जलोटा को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। पहले माथे पर और फिर गालों पर। 

 

टास्क के बीच में ही सबा और दीपक, करणवीर के वॉर्डरोब में कुछ छिपाते हुए दिखाई देते हैं मगर करणवीर तब तक आ जाते हैं तो सबा उन्हें रोक देती हैं।

इसके बाद दीपिका और नेहा, दीपक को अपने अलमारियों से दूर रहने को कहती हैं। समुद्री लुटेरे के इस टास्क से एक बार फिर से श्रीसंत आउट हो जाते हैं।

 टास्क के ही बीच में सबा, दीपिका को परेशान करने लगती है जिस पर श्रीसंत भड़क जाते हैं मगर फिर दीपिका उन्हें शांत रहने को बोलती हैं।

वहीं श्रीवाशीश और करणवीर में जमकर तूतू-मैंमैं  होती है।

वहीं देर रात सृष्टि नींद में चलने लगती हैं जिसके बाद करणवीर उन्हें रोक कर संभाल लेते हैं। 

टॅग्स :बिग बॉस 12अनूप जलोटाजसलीन मथारू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRubina Dilaik Pics: रुबीना दिलैक ने दिखाया सिजलिंग अवतार, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में मचा रही हैं घमाल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीक्‍या अनूप जलोटा ने जसलीन से कर ली है शादी?, सोशल मीडिया पर वेडिंग लुक की तस्‍वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: जसलीन मथारू जल्द कर सकती हैं बॉलीवुड में डेब्यू, देखें तस्वीरें

टीवी तड़काब्वॉयफ्रेंड से शादी नहीं करेंगी जसलीन मथारू, कहा- नहीं मिल रही हमारी कुंडली और स्वभाव

बॉलीवुड चुस्कीअनूप जलोटा का खुलासा- जसलीन से शादी नहीं, उसके लिए पति ढूंढ रहा हूं

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब