लाइव न्यूज़ :

फैंस के लिए बुरी खबर, लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी टीवी पर नहीं प्रसारित होंगे ये सीरियल

By अमित कुमार | Updated: April 22, 2020 18:44 IST

लॉकडाउन की वजह से टीवी सिरीयल्स की शूटिंग नहीं हो पा रही है और ऐसे फैंस पुराने एपिसोड देखने को मजबूर है। इस दौरान सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्टारकास्ट की बात करें तो 'पटियाला बेब्स' में अशनूर कौर, सौरभ राज जैन, परिधि शर्मा और अनिरुद्ध दवे मुख्य रोल में हैं।इन सीरियल्स में पटियाला बेब्स', 'इशारों इशारों में' और 'बेहद 2' का नाम शामिल हैं।

कोरोना वायरस का असर मनोरंजन जगत पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। कोरोना के कारण कई फिल्मों की रिलीज डेट टाल दी गई है तो वहीं कुछ फिल्मों की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उसे टाल दिया गया। लॉकडाउन के कारण फिल्मों के साथ-साथ टीवी सिरीयल्स की शूटिंग भी नहीं हो पा रही है। लिहाजा चैनल्स पुराने शोज को दिखाकर अपना काम चला रहे हैं। 

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने हाल ही में एक ऐसा बयान जारी किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया है। दरअसल, सोनी लॉकडाउन के बाद भी अपने कुछ सीरियल्स को दोबारा नहीं शुरू करने वाली है। सोनी चैनल ने इस सीरियल्स को ऑफएयर करने का फैसला किया है। इन सीरियल्स में पटियाला बेब्स', 'इशारों इशारों में' और 'बेहद 2' का नाम शामिल हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, शोज के निर्माताओं ने मौजूदा हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया है। 'पटियाला बेब्स' के निर्माता रजिता शर्मा के कहा कि 'हमारा शो काफी अच्छा जा रहा था हालांकि लॉकडाउन के चलते हम शो के बचे हुए एपिसोड्स शूट नहीं कर पाए थे। हम से कोई भी नहीं जानता कि अब ये शूट कब शुरू होंगे।'

स्टारकास्ट की बात करें तो 'पटियाला बेब्स' में अशनूर कौर, सौरभ राज जैन, परिधि शर्मा और अनिरुद्ध दवे मुख्य रोल में हैं। वहीं 'बेहद 2' में जहां जेनिफर विंगेट, शिविन नारंग, आशीष चौधरी और अंकित सिवाज ने अहम रोल प्ले किया है। जबकि 'इशारों इशारों में' मुदित नायर, सिमरन परींजा, रिशीना कंधारी, किरण करमरकर और सुधीर पांडे अहम रोल नजर आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनटीवी कंट्रोवर्सी
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

ज़रा हटके'बदतमीज़ आदमी..गंदे लोग': टीवी एंकर ने TMC पैनलिस्ट को गंदे इशारे करने पर LIVE डिबेट से भगाया | VIDEO

क्राइम अलर्टAaj Tak की एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज, लखनऊ की अदालत ने नफरत फैलाने वाले भाषण के खिलाफ दिया कार्रवाई का आदेश

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट