लाइव न्यूज़ :

BB 13: टास्क के दौरान बिग बॉस के घर में हुआ जमकर हंगामा, क्या मधुरिमा बनेंगी घर की नई कैप्टन?

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 3, 2020 20:19 IST

बिग बॉस के घर का कैप्टन बनने के लिए जैसे ही मधुरिमा का नाम सामने आया तो घर के सदस्य बंटते हुए नजर आते हैं। इस बात का विशाल आदित्य सिंह, रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा समर्थन करते हुए नजर आते हैं।

Open in App

बिग बॉस सीजन 13 को खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं और इस सीजन को जीतने के लिए कंटेस्टेंट घर में जमकर हंगामा कर रहे हैं। इस बार लग्जरी बजट टास्क के दौरान घरवालों का आक्रामक रूप देखने को मिला। इस वजह से इस टास्क को बीच में ही दो बार रोकना पड़ा। इस दौरान घर वालों को यह फैसला लेना होगा कि टास्क की संचालक यानी मधुरिमा तुली घर की नई कैप्टन बनने लायक है या नहीं?

कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें यह नजर आ रहा है कि घर का कैप्टन बनने के लिए जैसे ही मधुरिमा का नाम सामने आया तो घर के सदस्य बंटते हुए नजर आते हैं। इस बात का विशाल आदित्य सिंह, रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा समर्थन करते हुए नजर आते हैं।

मधुरिमा का नाम सामने आने के बाद सिद्धार्थ, पारस और माहिरा ने उन पर निशाना साधा। पारस ने कहा कि 'शहनाज की कप्तानी में उन्होंने सबसे ज्यादा परेशान किया। पहले आप खुद नियमों का पालन करें उसके बाद आप किसी को लीड कर सकती हैं।'

इस बात पर माहिरा कहती हैं कि 'आप ना-ना कहते हुए सारे काम करती हैं। आपमें मुझे कप्तानी की कोई क्वॉलिटी नजर नहीं आई। आप बहुत सोई हैं। पहले आप जाग जाइए उसके बाद कप्तान बनिएगा।'

इस बारे में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मधुरिमा का खुद का कोई प्वॉइंट नहीं होता, जबकि कप्तानी के दौरान काफी सोचना पड़ता है।' सिद्धार्थ की बात सुन मधुरिमा कहती हैं कि 'आपको तो मैं संचालक भी ठीक नहीं लगती।' मधुरिमा की बात सुन सिद्धार्थ कहते हैं कि 'बिल्कुल ठीक नहीं थीं।' 

इस दौरान पारस कहते हैं कि 'जब टास्क के दौरान शहनाज को चोट लगी तो आपने किसी को रोका नहीं। बिग बॉस को खेल रोकना पड़ा जबकि संचालक होने के नाते ये आपको करना चाहिए था।'

ये सारी बातें सुनकर मधुरिमा भड़क जाती हैं और कहती हैं कि देख लेना अब तो मैं संचालक से सीधे कप्तान बनूंगी। अब पूरे एपिसोड में क्या बवाल होगा यह तो आज के एपिसोड में पता चलेगा। साथ ही यह भी पता चलेगा कि मधुरिमा घर की कैप्टन बनेगी या नहीं?

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानसिद्धार्थ शुक्‍ला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब